IRE vs ITA Match Prediction in Hindi, 1st T20I: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 22 Jan 2026, 04:38 PM | Updated - 22 Jan 2026, 04:40 PM
Table of Contents
IRE vs ITA Match Prediction: आयरलैंड बनाम इटली पहला T20 यूएई में खेला जाएगा। इटली टीम ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और वह T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही है। दूसरी तरफ आयरलैंड टीम ने अपनी पिछली T20 श्रृंखला बांग्लादेश के खिलाफ खेली जिसमें वह 2-1 से हार गई।
दोनों टीमें इस श्रृंखला को T20 विश्व कप की तैयारियों के अहम चरण के रूप में देखेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IRE vs ITA Match Prediction पर नजर डालेंगे।
IRE vs ITA 1st T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: आयरलैंड vs इटली
स्टेडियम: द सेवन स्टेडियम, यूएई
मैच की तारीख: 23 जनवरी 2026 (11:30 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Fan Code पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 1
आयरलैंड ने जीते: 1
इटली ने जीते: 0
ड्रॉ/टाई: 0
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले T20 की हार के बाद न्यूजीलैंड बदलेगी प्लेइंग XI! दूसरे मैच में इस खूंखार खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
हालिया फॉर्म:
| आयरलैंड | L | L | W | L | L |
| इटली | L | W | W | W | W |
द सेवन स्टेडियम, यूएई पिच रिपोर्ट:
यह मैच द सेवन स्टेडियम, यूएई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक एक मैच IRE-W vs THA-W के बीच खेला गया है। जिसमें IRE-W टीम 13.02 ओवर में 83 रन बनाकर 8 विकेट से विजेता रही थी। अगर आयरलैंड इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती है तो 150+ स्कोर देखने को मिल सकता है।
पहली पारी का औसत स्कोर: 79 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 83 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 100%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 82%
IRE vs ITA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड टीम के कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। इस मैच में यह पावर-प्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।
टिम टेक्टर ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। यह भी इस मैच में टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं।
IRE vs ITA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
बैरी मैकार्थी ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। इस मैच में इटली टीम के बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।
जोशुआ लिटिल T20 फॉर्मेट में आयरलैंड टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। इस मैच में डेथ ओवर्स में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
IRE vs ITA Match Prediction: पहले T20 में किसका पलड़ा भारी?
आयरलैंड टीम के पास काफी अनुभव है। दूसरी तरफ इटली टीम एक युवा टीम है जे स्मट्स, बेंजामिन मैनेंटी तथा हैरी मैनेंटी इस टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। अनुभव और टीम संतुलन के लिहाज से आयरलैंड टीम को इस पहले मैच में आगे माना जा रहा है।
IRE vs ITA Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल
इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), जस्टिन मोस्का, हैरी मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो (विकेट कीपर), जेजे स्मट्स, बेंजामिन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, एंथनी मोस्का, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, थॉमस ड्रका
आयरलैंड बनाम इटली T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग ©, लोरकन टकर (WK), बेन कैलिट्ज़ (WK), मार्क अडायर, रॉस अडायर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
इटली: वेन मैडसेन ©, मार्कस कैम्पोपियानो (WK), ज़ैन अली, अली हसन, क्रिशन कलुगामागे, हैरी मैनेंटी, जियान मीडे, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जॉन-जॉन स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्रैक
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
ireland cricket team Italy cricket team IRE vs ITA Match Prediction IRE vs ITA IRE vs ITA 1st T20Iऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।