IPL Tickets: IPL 2026 के टिकट कैसे बुक करें? यहां जानें टिकट प्राइस और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म

Published - 27 Mar 2026, 03:00 PM | Updated - 27 Mar 2026, 03:04 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई वोल्टेज मुकाबलों के लिए फैंस के बीच टिकटों की भारी मांग देखने को मिल रही है.

सिर्फ RCB बनाम SRH ही इकलौता ऐसा मैच नहीं है, जिसके लिए टिकटों की डिमांड है, बल्कि सभी मुकाबलों के लिए फैंस का उत्साह चरम सीमा पर है. चलिए तो आपकी परेशानी को जानते हुए बताते हैं कि कहां मिलेंगे IPL 2026 के टिकट कितना होगा प्राइस.....

BCCI ने किया IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान

IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) लीग के लिए अभी तक बीसीसीआई ने 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया है, जबकि आधे मुकाबलों की घोषणा बाद में की जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीजन भी स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ रहेगी. टिकट मिलना तक मुश्किल हो जाएगा.

लेकिन आप ऑनलाइन आसानी से IPL के टिकट ले सकते हैं. फ्रेंचाइजियों ने भी फैंस की हर सुविधा का ध्यान रखा है. जिससे उन्हें कोई परेशानी ना हो और टीम को चीयर करने स्टेडियम में पहुंच सकें.

Also Read : स्टार स्पोर्ट्स पैनल की भविष्यवाणी, 12 एक्सपर्ट्स की लिस्ट वायरल, इन 4 टीमों को माना प्लेऑफ का पक्का दावेदार

IPL 2026 के टिकट कहां से खरीदें?

इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने घरेलू मैचों के लिए टिकट बुकिंग पार्टनर बनाए हैं. ऐसे में फैंस घरेलू मैचों के टिकट ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं. IPL 2026 के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि, मैचों की लोकप्रियता और प्लेटफॉर्म पर टिकटों की उपलब्धता की वजह से टिकट की कीमते अलग-अलग तय की गई है.

गुजरात टाइटन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने BookMyShow को अपना पार्टनर बनाया है. जिसके जरिये आप इन टीमों के मैच के टिकट खरीद सकते हैं. वहीं, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने अपने मैचों की टिकट बिक्री के लिए District को चुना है.

तारीखदिनमैचटिकट प्लेटफॉर्म
13 अप्रैलसोमवारSRH vs RRDistrict by Zomato
14 अप्रैलमंगलवारCSK vs KKRDistrict by Zomato
15 अप्रैलबुधवारRCB vs LSGRCB website/app
16 अप्रैलगुरुवारMI vs PBKSBookMyShow
17 अप्रैलशुक्रवारGT vs KKRBookMyShow
18 अप्रैलशनिवारRCB vs DCRCB website/app
18 अप्रैलशनिवारSRH vs CSKDistrict by Zomato
19 अप्रैलरविवारKKR vs RRBookMyShow
19 अप्रैलरविवारPBKS vs LSGDistrict by Zomato
20 अप्रैलसोमवारGT vs MIBookMyShow
21 अप्रैलमंगलवारSRH vs DCDistrict by Zomato
22 अप्रैलबुधवारLSG vs RRBookMyShow
23 अप्रैलगुरुवारMI vs CSKBookMyShow
24 अप्रैलशुक्रवारRCB vs GTRCB website/app
25 अप्रैलशनिवारDC vs PBKSDistrict by Zomato
25 अप्रैलशनिवारRR vs SRHDistrict by Zomato
26 अप्रैलरविवारGT vs CSKBookMyShow
26 अप्रैलरविवारLSG vs KKRBookMyShow
27 अप्रैलसोमवारDC vs RCBDistrict by Zomato
28 अप्रैलमंगलवारPBKS vs RRDistrict by Zomato
29 अप्रैलबुधवारMI vs SRHBookMyShow
30 अप्रैलगुरुवारGT vs RCBBookMyShow
1 मईशुक्रवारRR vs DCDistrict by Zomato
2 मईशनिवारCSK vs MIDistrict by Zomato
3 मईरविवारSRH vs KKRDistrict by Zomato
3 मईरविवारGT vs PBKSBookMyShow
4 मईसोमवारMI vs LSGBookMyShow
5 मईमंगलवारDC vs CSKDistrict by Zomato
6 मईबुधवारSRH vs PBKSDistrict by Zomato
7 मईगुरुवारLSG vs RCBBookMyShow
8 मईशुक्रवारDC vs KKRDistrict by Zomato
9 मईशनिवारRR vs LSGDistrict by Zomato
10 मईरविवारCSK vs LSGDistrict by Zomato
10 मईरविवारRCB vs MIRCB website/app
11 मईसोमवारPBKS vs DCDistrict by Zomato
12 मईमंगलवारGT vs SRHBookMyShow
13 मईबुधवारRCB vs KKRRCB website/app
14 मईगुरुवारPBKS vs MIDistrict by Zomato
15 मईशुक्रवारLSG vs CSKBookMyShow
16 मईशनिवारKKR vs GTBookMyShow
17 मईरविवारPBKS vs RCBDistrict by Zomato

क्या है IPL 2026 मैचों की टिकट कीमत?

IPL 2026 में सभी टीमों की मैच टिकट प्राइस अलग है. गुजरात के मैचों की टिकट कीमतें ₹1,000 से ₹25,000 के बीच है. ईडन गार्डन्स में होने वाले मैचों के लिए केकेआर टिकटों की कीमत ₹1,200 से ₹8,500 के बीच है. LSG के मैचों की टिकट ₹1,000 से ₹40,000 तक है.

जबकि, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के मैच देखने के लिए ₹2,700 से ₹4,200 तक की रकम चुकानी पड़ेगी. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसे चर्चित टीम के मैचों की टिकट ₹3,750 से ₹65,800 तक है. इसमें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच भी शामिल है. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले हैदराबाद मैचों की टिकट ₹1750 से ₹23,000 के बीच है.

चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों की ऑनलाइन टिकट कीमत 500 - ₹1,500 रुपये से लेकर ₹40,000 रुपये तक है. सामान्य श्रेणी के 900-3000 तक की रकम चुकानी पड़ेगी. जबकि, प्रीमियम के लिए 8 से 18000 तक खर्च करने होंगे. वहीं, VIP सीटों के लिए 19000 से 40000 तक.

Alos Read This: KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन फिक्स, रोहित-डी कॉक ओपनर, नंबर-3-4-5 पर ये बल्लेबाज

Tagged:

RCB csk mi rr GT dc IPL 2026 IPL Tickets
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

RCB vs SRH

रजत पाटीदार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com