3 दिन में IPL को तीसरा झटका, ये विदेशी खिलाड़ी चोट के चलते IPL 2026 से बाहर, अब खेलेंगे सीधा अगला सीजन

Published - 20 Mar 2026, 01:06 PM | Updated - 20 Mar 2026, 01:13 PM

IPL 2026

IPL 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पिछले तीन दिनों के भीतर आईपीएल (IPL 2026) को लगा यह तीसरा बड़ा झटका है, क्योंकि इस दिग्गज से पहले नाथन एलिस और सैम करन भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। इस खिलाड़ी की अनुपस्थिति हैदराबाद के संतुलन को बिगाड़ सकती है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी शुरूआती कुछ मैचों का हिस्सा नहीं होंगे।

हैदराबाद को बड़ा झटका, 3 करोड़ का खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर

JACK EDWARDS

ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 3 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था।

वह इस साल अपनी गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी से टीम के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते थे, लेकिन पैर की चोट ने उनके डेब्यू के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवर्ड्स अब IPL 2026 मतलब इस पूरे सीजन में नजर नहीं आएंगे और वह सीधे अगले साल ही वापसी कर पाएंगे। हैदराबाद के लिए यह दोहरी मार है क्योंकि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों से बाहर हैं। कमिंस टी20 विश्व कप 2026 के शुरूआत में ही चौटील हो गए थे जिसके कारण वे विश्व कप का हिस्सा भी नहीं थे।

कमिंस-हेजलवुड के बाद मिचेल स्टार्क ने भी किया IPL 2026 से किनारा, खेलने को किया मना

3 दिन में 3 खिलाड़ियों ने छोड़ा साथ

IPL 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। पिछले 72 घंटों के भीतर जैक एडवर्ड्स तीसरे ऐसे विदेशी खिलाड़ी बने हैं जो इस सीजन से बाहर हुए हैं।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस और राजस्थान रॉयल्स के सैम करन भी अपनी-अपनी चोटों के कारण टूर्नामेंट से हट चुके हैं। लगातार हो रहे इन नुकसानों ने फ्रेंचाइजियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि ऐन वक्त पर सही रिप्लेसमेंट ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं है।

चोट की चिंता इस सीजन काफी देखने को मिली है, इस समस्या को सिर्फ आईपीएल फ्रैंचाईजी ही नहीं बल्कि टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसे देशों को भी झेलना पड़ा है। कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जिसमें मिचेल मार्श से लेकर जोश हेजलवुड जैसे मैच वीनर खिलाड़ी शामिल थे।

संजू सैमसन या एमएस धोनी? अनिल कुंबले ने बताया CSK के उपकप्तान का नाम

ईशान किशन संभालेंगे कमान

पैट कमिंस की अनुपस्थिति और अब जैक एडवर्ड्स के बाहर होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने नेतृत्व में बदलाव किया है। आगामी सीजन IPL 2026 के शुरुआती मैचों के लिए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है,

जबकि अभिषेक शर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। हैदराबाद की टीम अब एडवर्ड्स के विकल्प के तौर पर किसी विदेशी तेज गेंदबाज या ऑलराउंडर की तलाश में है। टीम अपना पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी, जिससे पहले उन्हें अपनी टीम का संयोजन दुरुस्त करना होगा।

Tagged:

SRH Jack Edwards IPL 2026 JACK EDWARDS RULED OUT
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सी. के. नायडू
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com