मारपीट और दहेज उत्पीड़न में फंसा ये IPL स्टार, पत्नी बोली, 'दूसरी लड़कियों के साथ इसके संबंध....'
Published - 10 Mar 2026, 10:25 AM | Updated - 10 Mar 2026, 10:36 AM
Table of Contents
IPL: वर्ल्ड कप 2026 खत्म होते ही अब क्रिकेट प्रेमियों को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का बेसब्री से इंतजार है. बीसीसीआई भी टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल का जल्द ऐलान करने वाली है. लेकिन इसी बीच पूर्व आईपीएल स्टार विवादों में फंसता हुआ नजर आ रहा है. हाल ही में स्टार प्लेयर की वाइफ ने उसपर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
IPL स्टार की पत्नी ने 9 मार्च 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और अन्य आरोपों के साथ मुकदमा दर्ज दरवाया है. साथ ही उन्होंने पति के साथ ससुराल पक्ष पर भी आरोप लगाए हैं.
कौन है यह IPL स्टार, जिसकी पत्नी ने लागए गंभीर आरोप?

हम जिस IPL स्टार की बात कर रहे हैं, उनका नाम अमित मिश्रा है. वह मूल रूप से कानपुर के मीरपुर कैंट के रहने वाले हैं. अमित इंडियन प्रीमियर लीग का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने गुजरात लॉयंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों के लिए खेला है.
फिलहाल वह क्रिकेट से दूर हैं और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में सुरक्षा विभाग के सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत है. लेकिन अब उनकी बीवी गरिमा तिवारी की वजह से वह चर्चाओं में आ गए हैं. उनकी पत्नी ने कोर्ट में अपनी अर्जी दाखिल की है.
गरिमा मिश्रा ने क्या लगाए आरोप?
दोनों का रिश्ता इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था. फिर कई सालों तक डेट करने के बाद अमित और गरिमा ने परिवार की रजामंदी से 26 अप्रैल 2021 को कानपुर क्लब में फेरे लिए थे. लेकिन सगाई के बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी थी. गरिमा ने IPL खिलाड़ी पर आरोप लगाया है कि सगाई के बाद से अमित और उसके परिवार ने कार और लग्जरी सामानों की डिमांड की थी. मेरे परिवार ने उनकी हर मांग पूरी की. इसके बावजूद ससुराल वालों को खुशी नहीं हुई.
गरिमा ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि शादी के एक साल बाद ही अमित के अफेयर स्टार्ट हो गए थे. उसने कई युवतियों के साथ अपने पति की चैट देखी थी. लेकिन विरोध करने पर अमित ने उसके साथ मारपीट की और तलाक की धमकी दी. गरिमा ने यह भी आरोप लगाया है कि अमित ने नया घर खरीदने के बहाने उनसे पैसे की मांग की लेकिन जब उन्होंने मना कर दिया गला दबाकर मारने की कोशिश की.
गरिमा ने कोर्ट से की 1 करोड़ की डिमांड
पति अमित मिश्रा के साथ गरिमा ने अपने ससुराल पक्ष पर भी आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकांत मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी ऋतु मिश्रा और ननद स्वाति ने भी उन्हें परेशान किया है. जिस वजह से वह एक साल से डिप्रेशन में हैं और अपने मायके में रहकर इलाज करवा रही है.
उनकी सास उनसे दहेज मांगती थी, जबकि ननद मेरे कपड़ों और लाइफस्टाइल पर ताने मारती थी. अब गरिमा ने कोर्ट से इंसाफ मांगा है, उन्होंने एक करोड़ रुपये का हर्जाना, मासिक भत्ता, अपने गहने और पति के घर में रहने की डिमांड की है.
अमेरिका-ईरान लड़ाई का असर क्रिकेट में भी पड़ा, रद्द की गई इन 2 बड़े देशों की सीरीज
पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस
रिपोर्ट्स के अनुसार गरिमा का कहना है कि कोर्ट से पहले उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर और फिलखाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. लेकिन पिछले एक साथ से कोई कार्यवाही नहीं की गई है. पुलिस थाने में उनकी बात तक नहीं सुनी गई. पति अमित मिश्रा की पहुंच के कारण पुलिस ने उनके मामले को गंभीर नहीं लिया. आखिरकार उन्होंने कोर्ट का शरण में जाना पड़ा. फिलहाल, कोर्ट में आईपीएल खिलाड़ी और उनकी पत्नी गरिमा की सुनवाई चल रही है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर