IPL स्पॉन्सरशिप ने तोड़े रिकॉर्ड, 1000 करोड़ पार, कमाई में नंबर-1 बनी ये टीम

Published - 23 Mar 2026, 03:10 PM | Updated - 23 Mar 2026, 03:12 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग सिर्फ भारत की नहीं बल्कि टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाली सबसे बड़ी लीग बन चुकी है. जो कि अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही है. अब एक बड़ा बिजनेस करने का जरिया भी है. अब IPL को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

2025 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल टीमों ने स्पॉन्सरशिप से 1000 करोड़ से भी ज्यादा का आकंड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि साबित करती है कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी लीग है. PSL को यहां तक पहुंचने के लिए 7 युगों का इंतजार करना पड़ेगा.

IPL टीमों के लिए स्पॉन्सरशिप अहम

IPL

IPL में किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए स्पॉन्सरशिप बहुत महत्वपूर्ण होती है. अगर उन्हें डील मिल जाती है तो टीमों को कमाई के लिए सिर्फ टिकट ब्रिक्री के भरोसे नहीं रहना पड़ता है. एक वक्त पर फैंटेसी गेमिंग कंपनियां टीमों पर मोटा पेसा लगाती थी. फ्रेंचाइजियों के साथ स्पॉन्सरशिप के जरिये क्रिकेट जगत में दबदबा बनाया हुआ था.

लेकिन बीसीसीआई द्वारा नियमों में बदलाव के बाद काफी घाटा हुआ. फैंटेसी गेमिंग कंपनी बंद हो गई. लेकिन उनके जाने से अन्य कंपनियों को क्रिकेट के जरिये आगे आने का मौका मिला.

2235 विकेट वाले दिग्गज पर भारी पड़े संजू सैमसन, छक्के से दिया करारा जवाब, VIDEO वायरल

IPL की यह तीन टीमें टॉप पर

आईपीएल 2026 से पहले आई रिपोर्ट में बताया गया है कि आईपीएल टीम स्पॉन्सरशिप ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. खेल जगत में इंडियन प्रीमियर लीग और ज्यादा लोकप्रिय हो गया है. भारतीय लीग के आगे पहले भी कोई दूसरी लीग नहीं टिक सकती थी.

हालांकि, 1000 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप सभी टीमों में बराबर नहीं होता. कुछ मशहूर टीमें आगे होती है, जिनमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर है.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, तीनों ही दूसरी टीमों से जैसे लोकप्रिय है. जिस वजह से तीनों की स्पॉन्सरशिप करीब 150 करोड़ है. वहीं, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे नंबर है. बाकी टीमें नीचे पायदान पर है.

RCB की बढ़ी ब्रांड वैल्यू

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे ज्यादा चर्चित टीम मानी जाती है. इंस्टाग्राम पर भी आरसीबी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली फ्रेंचाइजी है. इसकी खास वजह विराट कोहली है. जिनकी फैन फॉलोविंग दूसरे प्लेयर्स से कई गुना है. गौरतलब है कि 2025 में आरसीबी ने IPL का खिताब 18 सालों बाद पहली बार जीता था. जिसके बाद टीम की ब्रांड वैल्यू में भी बढ़ी है.

'अब कार्रवाई होगी...' PSL छोड़कर आईपीएल जा रहे खिलाड़ियों पर फूटा मोहसिन नकवी का गुस्सा, उनको दे रहे ये बड़ी सजा

Tagged:

RCB ipl csk mi IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

रजत पाटीदार

19वां
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com