IPL 2026 के सभी 70 मैचों के शेड्यूल का ऐलान, देखें कब और कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले

Published - 26 Mar 2026, 06:28 PM | Updated - 26 Mar 2026, 06:34 PM

IPL

IPL : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट पहले से भी ज्यादा रोमांचक और व्यस्त होने वाला है, जहां कुल 70 मुकाबले देश के अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। लीग का दूसरा चरण 13 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा, जिसमें बाकी बचे 50 मैच खेले जाएंगे।

यह मुकाबले भारत के 12 प्रमुख शहरों बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे, जिससे पूरे देश में क्रिकेट का जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा।

IPL के दूसरा चरण का आगाज 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगा, जो पूरे सीजन के लिए टोन सेट करेगा। जैसे-जैसे लीग अपने निर्णायक दौर में पहुंचेगी, प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प होती जाएगी और हर टीम के लिए हर मैच बेहद अहम बन जाएगा।

खास बात यह है कि IPL के दूसरे चरण में आठ डबल-हेडर मुकाबले भी रखे गए हैं, जहां एक ही दिन में दो-दो मैच खेले जाएंगे दोपहर 3:30 बजे और शाम 7:30 बजे से जिससे फैंस को लगातार एक्शन देखने को मिलेगा।

इस बार टीमों के घरेलू मैदानों को लेकर भी खास प्लानिंग की गई है। पंजाब किंग्स अपने मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स जयपुर में अपने घरेलू मुकाबलों की मेज़बानी करेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने कुछ मैच बेंगलुरु के अलावा रायपुर में भी खेलेगी।

कुल मिलाकर IPL 2026 का यह शेड्यूल न सिर्फ टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है, बल्कि फैंस के लिए भी हर दिन नए रोमांच और जबरदस्त क्रिकेट एक्शन से भरपूर रहेगा।

IPL 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम इस प्रकार हैं :

तारीखदिनमैचस्थानसमय
13 अप्रैलसोमSRH vs RRहैदराबाद7:30 PM
14 अप्रैलमंगलCSK vs KKRचेन्नई7:30 PM
15 अप्रैलबुधRCB vs LSGबेंगलुरु7:30 PM
16 अप्रैलगुरुMI vs PBKSमुंबई7:30 PM
17 अप्रैलशुक्रGT vs KKRअहमदाबाद7:30 PM
18 अप्रैलशनिRCB vs DCबेंगलुरु3:30 PM
18 अप्रैलशनिSRH vs CSKहैदराबाद7:30 PM
19 अप्रैलरविKKR vs RRकोलकाता3:30 PM
19 अप्रैलरविPBKS vs LSGन्यू चंडीगढ़7:30 PM
20 अप्रैलसोमGT vs MIअहमदाबाद7:30 PM
21 अप्रैलमंगलSRH vs DCहैदराबाद7:30 PM
22 अप्रैलबुधLSG vs RRलखनऊ7:30 PM
23 अप्रैलगुरुMI vs CSKमुंबई7:30 PM
24 अप्रैलशुक्रRCB vs GTबेंगलुरु7:30 PM
25 अप्रैलशनिDC vs PBKSदिल्ली3:30 PM
25 अप्रैलशनिRR vs SRHजयपुर7:30 PM
26 अप्रैलरविGT vs CSKअहमदाबाद3:30 PM
26 अप्रैलरविLSG vs KKRलखनऊ7:30 PM
27 अप्रैलसोमDC vs RCBदिल्ली7:30 PM
28 अप्रैलमंगलPBKS vs RRन्यू चंडीगढ़7:30 PM
29 अप्रैलबुधMI vs SRHमुंबई7:30 PM
30 अप्रैलगुरुGT vs RCBअहमदाबाद7:30 PM
1 मईशुक्रRR vs DCजयपुर7:30 PM
2 मईशनिCSK vs MIचेन्नई7:30 PM
3 मईरविSRH vs KKRहैदराबाद3:30 PM
3 मईरविGT vs PBKSअहमदाबाद7:30 PM
4 मईसोमMI vs LSGमुंबई7:30 PM
5 मईमंगलDC vs CSKदिल्ली7:30 PM
6 मईबुधSRH vs PBKSहैदराबाद7:30 PM
7 मईगुरुLSG vs RCBलखनऊ7:30 PM
8 मईशुक्रDC vs KKRदिल्ली7:30 PM
9 मईशनिRR vs GTजयपुर7:30 PM
10 मईरविCSK vs LSGचेन्नई3:30 PM
10 मईरविRCB vs MIरायपुर7:30 PM
11 मईसोमPBKS vs DCधर्मशाला7:30 PM
12 मईमंगलGT vs SRHअहमदाबाद7:30 PM
13 मईबुधRCB vs KKRरायपुर7:30 PM
14 मईगुरुPBKS vs MIधर्मशाला7:30 PM
15 मईशुक्रLSG vs CSKलखनऊ7:30 PM
16 मईशनिKKR vs GTकोलकाता7:30 PM
17 मईरविPBKS vs RCBधर्मशाला3:30 PM
17 मईरविDC vs RRदिल्ली7:30 PM
18 मईसोमCSK vs SRHचेन्नई7:30 PM
19 मईमंगलRR vs LSGजयपुर7:30 PM
20 मईबुधKKR vs MIकोलकाता7:30 PM
21 मईगुरुCSK vs GTचेन्नई7:30 PM
22 मईशुक्रSRH vs RCBहैदराबाद7:30 PM
23 मईशनिLSG vs PBKSलखनऊ7:30 PM
24 मईरविMI vs RRमुंबई3:30 PM
24 मईरविKKR vs DCकोलकाता7:30 PM

ये भी पढ़े : भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की डेट और स्थान का हुआ ऐलान, जानें कब और कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले

Tagged:

ipl IPL news IPL 2026 IPL 2026 Second Phase Schedule
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

28 मार्च

31 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com