IPL Purple Cap Race: पर्पल कैप की रेस हुई दिलचस्प, ये 4 खिलाड़ी सबसे आगे, इन्ही में से एक के सिर सजेगी टोपी
Published - 05 Apr 2026, 04:45 PM
Table of Contents
IPL Purple Cap Race: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू हुए अभी एक सप्ताह ही पूरा हुआ है कि पर्पल कैप की दौड़ काफी दिलचस्प हो चुकी है। पर्पल कैप की लिस्ट (IPL Purple Cap Race) में रवि बिश्नोई, विजय कुमार वैशाक, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी का नाम शीर्ष पर है। खास बात ये है कि टॉस तीन में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिल रहा है।
इन गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी बैटिंग ऑर्डर को खूब परेशान किया है। चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं कि इन चारों में शीर्ष पर कौन हैं और किसने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुई है। साथ ही ये भी जानते हैं कि अब तक ये गेंदबाज कितने बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं।
IPL Purple Cap Race: बिश्नोई सुची में सबसे आगे
राजस्थान रॉयल्स के स्टार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक खेले दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उनकी औसत 11.40 की है तो 8.14 की इकॉनमी से उन्होंने रन खर्च किए हैं।
खास बात ये है कि इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अपने दम पर राजस्थान को शानदार जीत दिलाई थी और अगर उनका फॉर्म आगे भी ऐसा ही रहा तो यकीनन वह पर्पल कैप पर कब्जा कर सकते हैं। बता दें कि, बिश्नोई के हालिया फॉर्म को देखते हुए वह इस साल पर्पल कैप (IPL Purple Cap Race) जीतने के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं।
विजय कुमार वैशाक ने झटके पांच विकेट
पर्पल कैप की रेस (IPL Purple Cap Race) में दूसरे स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज विजय कुमार वैशाक ने अभी तक पांच बल्लेबाजों का शिकार किया है।
इस खिलाड़ी ने दो मैचों में 14.40 की औसत से 5 विकेट झटके हैं तो 9 की इकॉनमी से रन भी लुटाए हैं। हालांकि, जब भी कप्तान को विकेट की दरकार होती है तो वह सीधे विजय को गेंद थमाते हैं और वह भी अपने कप्तान को निराश नहीं करते हैं।
दिल्ली के नटराजन ने लिए 4 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख मध्यम तेज गेंदबाज टी नटराजन पर्पल कैप की दौड़ (IPL Purple Cap Race) में फिलहाल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक खेले 2 मैचों में चार विकेट लिए हैं।
जबकि इस दौरान उनका औसत 13.25 का रहा है तो 7.57 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। अभी तक नटराजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 29 रन देकर 3 विकेट हैं, जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में आया था।
लुंगी एनगिडी भी दौड़ में शामिल
आईपीएल 2026 में पर्पल कैप जीतने की रेस (IPL Purple Cap Race) में दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे प्रमुख तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी शामिल हैं। इस साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने अभी तक खेले दो मैचों में चार विकेट लिए हैं। लुंगी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में तीन बड़े विकेट लिए थे। जबकि वह आगे भी इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।
अगर रवि बिश्नोई के बाद अगर कोई प्लेयर पर्पल कैप (IPL Purple Cap Race) जीतने की दौड़ में सबसे आगे हैं तो वह यकीनन लुंगी एनगिडी होंगे, क्योंकि इनकी घातक गेंदबाजी का जवाब फिलहाल शुरुआती दो मैचों में किसी भी बल्लेबाज के पास देखने को नहीं मिला था।
आकाश चोपड़ा इस खिलाड़ी से हुए इंप्रेस, बोले- ‘ये 10-11 करोड़ डिजर्व करता....’
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर