IPL orange cap 2026: ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, टॉप पर चल रहे ये 4 बल्लेबाज, इन्हीं में से कोई जीतेगा खिताब
Published - 05 Apr 2026, 02:14 PM | Updated - 05 Apr 2026, 02:21 PM
Table of Contents
IPL orange cap 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, और सभी बेहद रोमांचक रहे. किसी बल्लेबाज ने इतिहास रचा तो, किसी गेंदबाज ने अपनी गेंद से नया कारनामा किया. लेकिन इस सीजन अब तक कई बैटर सामने आए हैं, जिन्होंने दनादन रन बनाए हैं.
अब इन्हीं में से कोई एक खिलाड़ी ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकता है. चलिए तो जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जो ऑरेंज कैप (IPL orange cap 2026) की रेस में सबसे आगे हैं.......
IPL orange cap 2026: DC और MI का खिलाड़ी सबसे आगे

दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ऑरेंस कैप (IPL orange cap 2026) की लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को मात देते हुए पहले स्थान हासिल किया है. उन्होंने अब तक 160 की औसत और 163.26 के स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं. समीर रिजवी ने यह कारनामा अब तक सिर्फ 2 पारियों में किया है.
लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम हैं. 38 साल के रोहित इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अब तक 2 मैचों में 56.50 की एवरेज और 176.56 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके- 7 छक्के निकले. अपनी इस तूफानी बैटिंग के बलबूते ही हिटमैन ऑरेंज कैंप की रेस में 2 पायदान पर बने हुए हैं.
PBKS-केकेआर के खिलाड़ी भी रेस में
तीसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के कूपर कोनोली है. उन्होंने अब तक दो पारियों में पंजाब के लिए 108.00 की औसत और 163.63 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के भी जड़े.
वहीं, चौथे और आखिरी नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृश रघुवंशी हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अब तक 2 मैचों में 177 के स्ट्राइक रेट से 103 रन कूटे हैं. हालांकि, केकेआर को इस सीजन में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है.
कौन बनेगा ऑरेंज कैप विनर?
समीर रिजवी, रोहित शर्मा, कूपर कोनोली और कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृश रघुवंशी चारों ही खिलाड़ी अपनी शानदार फॉर्म में हैं. हर मैच में आक्रामक खेल रहे हैं और गेंदबाजों को आड़े हाथों ले रहे हैं. माना जा रहा है कि इन्हीं चारों में से कोई एक ही ऑरेंस कैंप (IPL orange cap 2026) का विजेता बन सकता है.
हालांकि. अभी तो इंडियन प्रीमियर लीग का शुरूआती दौर है. ऐसे में यह बताना मुश्किल है कौन एक चैंपियन होगा. यह तो आने वाला ही वक्त बताएगा कि इन चारों में से कौन ऑरेंज टॉपी पहनता है.
KKR vs PBKS Streaming Guide: कब शुरू होगा मैच और कहां देखें LIVE प्रसारण, जानें पूरी डिटेल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर