IPL 2008 के बाद भी इन 4 पाकिस्तानी खिलाड़ियों खरीद चुकी IPL फ्रेंचाइजी, शाहरुख से लेकर प्रीति तक ने लगाई बोली

Published - 13 Mar 2026, 12:25 PM | Updated - 13 Mar 2026, 12:35 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। उस समय इस लीग में कुल 11 पाकिस्तानियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, उमर गुल जैसे बड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे।

उम्मीद थी कि पहला सीजन सफल होने के बाद आईपीएल 2009 (IPL) में भी पाकिस्तानी प्लेयर्स और भारतीय खिलाड़ियों को एक साथ खेलते हुए फैंस देखेंगे, लेकिन 2008 की समाप्ति के बाद भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नंवबर को आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

ये हमला पाकिस्तानी आतंकी द्वारा किया गया था, जिसके बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल से हमेशा-हमेशा के लिए बाहर निकाल दिया गया। हालांकि, आईपीएल 2008 (IPL) के बाद चार पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीद चुकी है, जिसमें शाहरुख से लेकर प्रीति का नाम शामिल है।

2008 के बाद IPL खेलने वाला एकमात्र पाकिस्तानी

मुंबई में आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल (IPL) से बैन कर दिया था। लेकिन इसके बाद साल 2012 में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अजहर महमूद को ऑक्शन में प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने खरीदा था।

इसके बाद साल 2015 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेम्स नीशम के विकल्प के तौर पर अजहर महमूद पर दांव लगाया था। बता दें कि, महमूद ने जब ऑक्शन में अपना नाम दर्ज करवाया था, उस समय उनके पास ब्रिटिश नागरिकता थी। उन्होंने इंग्लैंड के नागरिक के तौर पर ऑक्शन में हिस्सा लिया था, जो कि पूरी तरह वैध था।

मोहम्मद हसनैन को टीकेआर ने खरीदा

पाकिस्तान टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को साल 2019 में कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा था। उस समय इस खिलाड़ी की रफ्तार और शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ट्रिनबागो नाइट राइटर्स ने खरीदा था।

बता दें कि, ट्रिनबागो नाइट राइटर्स फ्रेंचाइजी का स्वामित्व कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL) के पास हैं, जिसके मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए हसनैन ने सिर्फ चार मैच खेले थे, जिसके बाद उन्हें दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला।

मोहम्मद आमिर को शाहरुख का सहारा

मैच फिक्सिंग में फंसने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी शाहरुख खान की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में आमिर शाहरुख खान की टीम ट्रिनबागो नाइट राइटर्स के लिए 7 मैच खेलते नजर आए थे, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.31 थी।

हालांकि, सीपीएल 2026 में मोहम्मद आमिर ट्रिनबागो नाइट राइटर्स का हिस्सा होंगे या फिर नहीं इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि, आमिर आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं, जिसके लिए वह ब्रिटिश नागरिकता लेने की पूरी कोशिश में लगे हैं। ताकि उसके आधार पर आमिर को आईपीएल में एंट्री मिल सके।

आखिरकार मोहम्मद आमिर के मुंह से निकली सच्चाई, बोले 'हम अब सिर्फ एसोसिएट टीम बनकर रह गए....'

इमरान ताहिर भी रह चुके हैं पाकिस्तान का हिस्सा

साउथ अफ्रीका के दिग्गज लेग स्पिनर इमरान ताहिर का भी पाकिस्तान से पुराना नाता रहा है। इस खिलाड़ी का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। इसके बाद ताहिर ने पाकिस्तान के लिए अंडर-19 लेवल तक क्रिकेट खेला, लेकिन एक महिला के प्यार ने ताहिर को पाकिस्तान से साउथ अफ्रीका पहुंचा दिया।

साल 2010-11 में शानदार प्रदर्शन के बाद ताहिर को साउथ अफ्रीका की नागरिकता मिली और उसी वर्ष उन्होंने भारत के खिलाफ अफ्रीका की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू भी किया। बता दें कि, ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपर जायटंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने इस लीग (IPL) में कुल 59 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 82 विकेट झटके हैं।

काव्या मारन ने खरीदा अबरार अहमद, तो SRH की मालकिन पर भड़के फैंस, X पर उठी बाहर निकालने की मांग

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

आईपीएल 2021।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com