IPL फैंस को मिला 'शॉकिंग सरप्राइज' हार्दिक पांड्या कप्तानी से बाहर, सूर्यकुमार यादव बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान

Published - 04 Apr 2026, 04:42 PM | Updated - 05 Apr 2026, 01:01 PM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें एमआई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया है।

दोपहर को खेले जा रहे इस मैच में टॉस के समय हार्दिक पंड्या नहीं, बल्कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आए, जिसने एक समय सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या अब सूर्या इस टीम को लीड करने वाले हैं। हालांकि, वह सिर्फ इस मैच में कप्तानी संभालेंगे, जबकि अगले मैच में नियमित कप्तान की वापसी हो जाएगी।

क्यों बनाया Suryakumar Yadav को कप्तान?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, टॉस के समय कार्यवाहक कप्तान ने खुद बताया कि हार्दिक आज का मुकाबला क्यों नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा,

''हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी हालात खराब है, जिसके कारण आज मैं कप्तानी कर रहा हूं।''

बता दें कि, पिछले साल भी हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ही टीम को एक मैच में लीड किया था, लेकिन वह उस मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे। मगर वर्तमान टी20 विश्व कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, जो कि न सिर्फ उनके बल्कि उनकी टीम के लिए भी बेहतरीन होगा।

हार्दिक की जगह इस प्लेयर को मिला मौका

प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पंड्या के बाहर होने के बाद उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने दीपक चाहर को अंतिम एकादश में मौका दिया है, जो कि शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स खेलने की काबिलियत भी रखते हैं।

लेकिन दीपक कोे एमआई के ओपनिंग मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वह बेंच पर नजर आए थे। परंतु कप्तान के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने चाहर पर एक बार फिर भरोसा जताया है। बता दें कि, दाएं हाथ के इस हरफनमौला खिलाड़ी का पिछला सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं गया था, लेकिन इस सीजन वह ब्लू जर्सी में जरूर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

Hardik Pandya के लिए BCCI का बड़ा अल्टीमेटम, सिर्फ इस शर्त पर ही मिलेगा वर्ल्ड कप 2027 में मौका

मुंबई करेगी पहले बल्लेबाजी

Suryakumar Yadav

आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया है। हालांकि, टॉस के समय कप्तान सूर्या ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। सूर्या (Suryakumar Yadav) बोले, टॉस का कोई मतलब नहीं है। हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।

वहीं, दूसरी ओर डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि पहला मैच, घरेलू मैदान, हम यह देखना चाहते हैं कि पिच कैसा व्यवहार करती है। हमारा आत्मविश्वास बुलंदियों पर है। बता दें कि, दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतकर आ रही हैं।

जहां एमआई ने पहले मैच में केकेआर को 6 विकेट से हराया था तो दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 6 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज किस टीम को आईपीएल 2026 की पहली हार नसीब होती है।

रोहित-कोहली की एंट्री, बुमराह-हार्दिक को आराम, बांग्लादेश ODI सीरीज के लिए ऐसी 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Tagged:

Suryakumar Yadav hardik pandya DC VS MI IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक भी खिताब नहीं।

पांच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com