आईपीएल 2026: टूर्नामेंट के लिए टिकट कहां और कैसे करें बुक, जानें कितने रूपये में मिल रहा एक TICKET

Published - 15 Mar 2026, 12:25 PM | Updated - 15 Mar 2026, 12:31 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है. जबकि फाइनल 31 मई को होगा. BCCI ने 11 मार्च को टूर्नामेंट के पहले चरण के मैचों की घोषणा की थी. सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन RCB vs CSK के मुकाबले से ही टिकट को लेकर चर्चा होने लगी है कि कहां से मिलेगा और कितने रूपये खर्च करने होंगे?

IPL 2026: इन ईजी स्टेप्स से बुक करें टिकट

IPL 2026

आईपीएल 2026 के लिए मैच के टिकट खरीदने के लिए पूरी प्रक्रिया डिजिटल रखी गई है. जिन के जरिये आप आसानी से अपनी पसंद के मैच का लुफ्त स्टेडियम में उठा सकते हैं. टिकट बुक करने के लिए हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बताएंगे.

सबसे पहले आपको जो टीम पसंद है उसके घरेलू मैच के आधार पर डिजिटल प्लेटफॉर्म का चुनाव करना होगा. जैसे BookMyShow या District by Zomato.

फिर वेबसाइट या ऐप के स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर IPL 2026 का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद उस मैच पर क्लिक करें जिसका आपका टिकट लेना चाहते हैं.

आपको स्टेडियम का लेआउट नजर आएगा, जहां पर आप अपने बजट के अनुसार स्टैंड और सीट का चयन कर सकते हैं.

आखिर में अपने फोन नंबर या इमेल से लॉगिन करना है और UPI या नेट बैंकिंग के जरिये पेमेंट करें.

आपको ई-टिकट ईमेल और SMS के द्वारा कुछ ही सेंकंड में मिल जाएगा.

IPL के बॉटम पर रहेगी ये टीम, ऑक्शन में अनाप-शनाप खरीद से करवा चुकी अपना बंटाधार

एक टिकट की कितनी है कीमत ?

IPL 2026 के टिकट की कीमतें मैच की लोकप्रियता और लोकेशन के आधार पर रखी गई है. वहीं, नॉर्मल स्टैंड्स की कीमतें 400 रुपये से 900 रुपये के बीच तय की गई है. मिडिल स्टैंड्स के लिए 1,500 रुपये से 4,000 रुपये तक की रकम चुकानी होगी. अगर मैच में लग्जरी सुविधा चाहिए तो प्रीमियम या VIP कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट 10,000 रुपये से लेकर 35,000 तक मिलेंगे.

हर टीम के लिए नया पार्टनर

खास बात यह है कि BCCI ने अलग-अलग टीमों के लिए टिकट पार्टनर बनाए है. जैसे मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैचों के टिकट BookMyShow पर मिलेंगे. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के टिकट District by Zomato से बुक होंगे.

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए आपको Paytm Insider से टिकट बुकिंग करनी पड़ेगी. लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैचों के टिकट आधिकारिक वेबसाइट rcb.in पर ही उपलब्ध होंगे.

अभी गुमनाम हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में तूफानी प्रदर्शन कर सीधे टीम इंडिया में करेंगे एंट्री

Tagged:

IPL 2026 Indian Premier League 2026 IPL 2026 Ticket
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com