IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-10 लिस्ट जारी, एक नजर में देखें कौन-कौन शामिल

Published - 07 Apr 2026, 09:22 AM | Updated - 07 Apr 2026, 09:25 AM

IPL 2026

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में इस बार खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। बल्लेबाज जहां लगातार बड़े स्कोर बना रहे हैं, वहीं गेंदबाज भी अपनी धारदार गेंदबाजी से मुकाबलों का रुख बदल रहे हैं।

टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस दिलचस्प हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है, जिसमें कई युवा और अनुभवी नाम शामिल हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन शामिल

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ में समीर रिज़वी सबसे आगे चल रहे हैं, जिन्होंने अब तक 160 रन बनाए हैं। उनके पीछे हेनरिक क्लासेन 145 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 113 रन दर्ज हैं। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल 111 रन, कूपर कोनोली 108 रन और अंगकृष रघुवंशी 103 रन बनाकर इस रेस में बने हुए हैं।

IPL 2026: युवा और अनुभवी बल्लेबाजों का जलवा

इस सूची में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। सरफराज खान 99 रन बनाकर सातवें स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 97 रन के साथ आठवें नंबर पर मौजूद हैं।

वहीं नितीश कुमार रेड्डी ने 96 रन बनाए हैं और ईशान किशन 95 रन के साथ टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि इस सीजन में रन बनाने की रेस काफी कड़ी होने वाली है।

पर्पल कैप की रेस में गेंदबाजों का दबदबा

IPL 2026 में गेंदबाजी में पर्पल कैप की रेस में भी मुकाबला उतना ही रोमांचक है। रवि बिश्नोई, वैशाख विजयकुमार, जैकब डफी और अंशुल कंबोज सभी ने 5-5 विकेट लेकर टॉप पर अपनी जगह बनाई है। इन गेंदबाजों ने शुरुआती मैचों में ही अपनी काबिलियत साबित कर दी है और अपनी टीमों के लिए अहम योगदान दिया है।

बाकी गेंदबाज भी पीछे नहीं

पर्पल कैप की इस सूची में टी नटराजन, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, लुंगी नगिडी, भुवनेश्वर कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा भी 4-4 विकेट लेकर टॉप-10 में शामिल हैं। टूर्नामेंट अभी लंबा है, ऐसे में आने वाले मुकाबलों में यह आंकड़े तेजी से बदल सकते हैं। IPL 2026 में हर मैच के साथ यह रेस और भी रोमांचक होती जा रही है और फैंस की नजरें अब इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।

IPL 2026 : ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन)

स्थानखिलाड़ी का नामरन
1समीर रिज़वी160
2हेनरिक क्लासेन145
3रोहित शर्मा113
4देवदत्त पडिक्कल111
5कूपर कोनोली108
6अंगकृष रघुवंशी103
7सरफराज खान99
8विराट कोहली97
9नितीश कुमार रेड्डी96
10ईशान किशन95

पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट)

स्थानखिलाड़ी का नामविकेट
1रवि बिश्नोई5
2वैशाख विजयकुमार5
3जैकब डफी5
4अंशुल कंबोज5
5टी नटराजन4
6प्रिंस यादव4
7हर्ष दुबे4
8लुंगी नगिडी4
9भुवनेश्वर कुमार4
10प्रसिद्ध कृष्णा4


Tagged:

cricket news IPL 2026 IPL 2026 Orange cap IPL 2026 Purple Cap
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com