IPL 2026: ये 4 युवा खिलाड़ी जीत सकते 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर' का अवॉर्ड, सभी में दिखती खास काबिलियत

Published - 21 Mar 2026, 01:00 PM | Updated - 21 Mar 2026, 01:08 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग युवा खिलाड़ियों के लिए वो मंच है, जहां पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. हर सीजन कुछ ऐसे चेहरे देखने को मिलते हैं, जो न सिर्फ अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाते हैं बल्कि फैंस के दिलों में भी छा जाते हैं. IPL 2026 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है.

खास बात यह है कि इस बार कई युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे. जिनपर फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों दांव पर लगाए हैं. उम्मीद की जा रही है कि इन्हीं में से ही कोई एक 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर' का अवॉर्ड जीत सकता है.

IPL 2026: ये 4 युवा खिलाड़ी जीत सकते 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर' का अवॉर्ड

1. वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026

आरआर के ओपनिंग प्लेयर वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहजाने जाते हैं. वह शुरूआत में ही गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं. बिहार का 14 वर्षीय खिलाड़ी पावरप्ले में अपने जोरदार बैटिंग से गेंदबाजों को रूलाना जानता है. उनकी आदत है बड़े शॉट्स खेलना और हर मौके का फायदा उठाना.

हाल ही में वैभव ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में 439 रन बनाए हैं. अगर वह इसी फॉर्म के साथ पूरा IPL 2026 सीजन खेलते हैं तो 'इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड' अपने नाम कर सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें इस सीजन के लिए 1 करोड़ में रिटेन किया है. इस युवा खिलाड़ी के पास शानदार स्ट्रोक खेलने की भी क्षमता है. ऐसे में उन्हें 'इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड' का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

2. आयुष महात्रे

आयुष म्हात्रे को IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 30 लाख के बेस प्राइट में रिटेन किया था. वह दाएं हाथ के ओपनर है जो कि अक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. तेज पावर-गेम के साथ आयुष म्हात्रे अपनी बेहतरीन टाइमिंग और खास शॉट्स के लिए मशहूर हैं.

वह मुश्किल वक्त में क्रीज पर टीके रहते हैं और अंत तक गेंदबाजों को कूटते हैं. यही वजह है जो कि उन्हें 'इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड' का खिताब जीता सकती है. अगर वह पूरे सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते रहे तो यह खिताब हासिल कर सकते हैं.

3. कार्तिक शर्मा

19 साल के कार्तिक शर्मा राइड हैंड विकेटकीपर बैट्समैन है, जो कि लंबे-लंबे शॉट मारने में माहिर है. साथ ही टीम के लिए बतौर फिनिशर शानदार प्रदर्शन करते हैं. IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ में खरीदा है. हालांकि, उनका बेस प्राइस 30 लाख था.

लेकिन उनकी काबिलियत की वजह से ऑक्शन में उनकी भारी डिमांड देखने को मिली. इसी कारण वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे. अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक शर्मा अपने 162.92 के स्ट्राइक रेट के साथ IPL 2026 में 'इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड' जीत सकते हैं. अगर इसी फॉर्म के साथ वह पूरा सीजन खेलते रहे.

ये 2 खिलाड़ी अपनी जिंदगी में कभी नहीं खेले टी20 इंटरनेशनल, फिर भी बने IPL चैंपियन कप्तान

4. आकिब नबी

आकिब नबी जम्मू-कश्मीर को वो तेज गेंदबाज है, जो बल्लेबाजों के विभिन्न-विभिन्न गेंदों से परेशान करते हैं. उन्हें रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का IPL 2026 ऑक्शन में बड़ा इनाम मिला था.

नीलामी के दौरान उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख था, लेकिन डिमांड ज्यादा होने की वजह से आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने ₹8.40 करोड़ की भारी-भरकम अदा कर अपनी टीम में शामिल किया.

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को उनकी गेंदबाजी की वजह से 'कश्मीर एक्सप्रेस' (Kashmir Express) और 'स्विंग ऑफ सुल्तान' (Swing of Sultan) भी कहा जाता है. वह अपनी सटीक लेंथ के लिए मशहूर हैं. आकिब गेंदें स्विंग करने में माहिर है. जिस वजह से वह IPL 2026 का 'इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड' हासिल कर सकते हैं.

26 और 28 तारीख को आयरलैंड के साथ 2 टी20 खेलेगा भारत, स्क्वाड में होंगे ये 15 खिलाड़ी, ऋतुराज(कप्तान), पाटीदार, वैभव, शशांक...

Tagged:

Vaibhav Suryavanshi Ayush Mhatre IPL 2026 Auqib Nabi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च को

RCB बनाम SRH
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com