IPL 2026: 10-12 करोड़ की भारी रकम में खरीदे गए हैं ये 3 खिलाड़ी, लेकिन फिर भी सिर्फ पानी पिलाते आएंगे नजर
Table of Contents
IPL 2026 (IPL 2026) की नीलामी में कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइज़ियों ने जमकर पैसा लुटाया, लेकिन हर महंगा खिलाड़ी मैदान पर चमक दिखा पाए, ऐसा जरूरी नहीं होता।
कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जिन्हें टीम बड़ी उम्मीदों और 10 से 12 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीद तो लेती है, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन, फॉर्म या रणनीति के चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह ही नहीं मिल पाती।
इस सीज़न में भी कुछ ऐसे ही नाम सामने आए हैं, जिन पर करोड़ों खर्च करने के बावजूद उनका रोल सिर्फ डगआउट तक सीमित रह सकता है। ये खिलाड़ी भले ही कागजों पर मैच विनर हों, लेकिन टीम बैलेंस और मौजूदा विकल्पों के चलते इन्हें ज्यादातर समय “पानी पिलाते” ही देखा जा सकता है।
IPL 2026: 10-12 करोड़ में खरीदे खिलाड़ी, फिर भी रहेंगे बाहर
1. वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर को IPL 2026 की मिनी नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद उनका प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।
अय्यर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नंबर 3 या ओपनर के रूप में खेलते थे, जहां उन्हें लगातार मौके मिलते थे। लेकिन इस बार उनकी टीम बदल चुकी है और नई टीम में उनकी भूमिका साफ नहीं दिख रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का टॉप ऑर्डर पहले से ही पूरी तरह सेट है। ओपनिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी मौजूद है, जबकि नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल का स्थान लगभग तय माना जा रहा है।
ऐसे में वेंकटेश अय्यर के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाना काफी कठिन हो सकता है। यही वजह है कि करोड़ों में खरीदे जाने के बावजूद वह इस सीजन में ज्यादातर समय डगआउट में ही नजर आ सकते हैं।
2. लियाम लिविंगस्टोन
लियाम लिविंगस्टोन को IPL 2026 की मिनी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने भारी-भरकम 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन इतनी बड़ी कीमत मिलने के बावजूद उनका प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं दिख रहा है।
आईपीएल के नियमों के अनुसार, हर टीम एक मैच में केवल 4 विदेशी खिलाड़ियों को ही अंतिम एकादश में शामिल कर सकती है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले से ही मजबूत विदेशी खिलाड़ियों से भरी हुई है।
टीम में कप्तान पैट कमिंस के अलावा ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन और कामिंदु मेंडिस जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपनी-अपनी भूमिकाओं में फिट बैठते हैं। इन चारों की मौजूदगी में लिविंगस्टोन के लिए जगह बनाना काफी मुश्किल हो जाता है।
यही वजह है कि करोड़ों में खरीदे जाने के बावजूद लियाम लिविंगस्टोन इस सीजन में ज्यादातर समय डगआउट में ही नजर आ सकते हैं।
3. कार्तिक शर्मा
कार्तिक शर्मा, जो राजस्थान के 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, उन्हें IPL 2026 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा। वह इस सीजन के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक रहे और घरेलू क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
लेकिन इतनी बड़ी कीमत मिलने के बावजूद उनका प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं दिख रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह टीम में पहले से मौजूद अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।
चेन्नई की टीम में महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी के साथ-साथ संजू सैमसन भी मौजूद हैं, जो विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में मजबूत विकल्प हैं। ऐसे में कार्तिक शर्मा को मौका मिलना काफी मुश्किल नजर आता है।
ये भी पढ़े : हर एक टीम का वो धाकड़ खिलाड़ी, जो अपनी फ्रेंचाइजी के लिए होगा X-Factor साबित