IPL 2026: इन 5 गेंदबाजों के सिर पर घूम रही Purple Cap! जानें टॉप पर कौन सा घातक गेंदबाज
Published - 08 Apr 2026, 01:12 PM | Updated - 08 Apr 2026, 01:31 PM
Table of Contents
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे रोमांच दोगुना होता जा रहा है. पर्पल कैप की रेस भी बेहद दिलचस्प हो चुकी है. इस बार Purple Cap जीतने की लिस्ट में कई धुंरधर गेंदबाजों के साथ के साथ युवा खिलाड़ियों का भी बोलबाला दिख रहा है.
अब तक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में पर्पल कैप जीतने की सूची में 5 गेंदबाज आगे चल रहे हैं. चलिए तो जानते हैं कौन हैं यह?
IPL 2026 : पर्पल कैप की रेस में RR के दो गेंदबाज

लिस्ट में पहला नाम भारतीय टीम और आरआर के रवि बिश्नोई का नाम है. वह आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 मैच खेले हैं.
जिनमें उन्होंने 11.71 की औसत और 9.11 की इकोनॉमी से 7 विकेट चटकाए हैं. जिस कारण अब रवि बिश्नोई पर्पल कैप जीतने की रेस में पहले पायदान पर हैं.
दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज नंद्रे बर्गर का नाम हैं, जो कि आईपीएल 2026 में राजस्थान के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक 15.20 की औसत और 8.44 की इकोनॉमी से 5 विकेट हासिल किए हैं.
चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड का बॉलर
पर्पल कैप लिस्ट में तीसरा नाम वैशाख विजय कुमार का है. वह आईपीएल 2026 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
29 साल के गेंदबाज ने अब तक पंजाब के लिए 3 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी कमाल की बॉलिंग से 14.40 की एवरेज और 9.00 की इकोनॉमी से 5 विकेट हासिल किए हैं.
वहीं, चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड के बॉलर जैकब डफी हैं. 31 साल के गेंदबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 2 मैचों में 16.00 की औसत और 10.00 की इकोनॉमी से 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
पांचवें नंबर पर कौन?
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर