जिन 4 खिलाड़ियों को सभी समझ रहे थे खोटा सिक्का, उन्ही ने मचाया धमाल, कर डाला 50 करोड़ जैसा प्रदर्शन

Published - 03 Apr 2026, 05:13 PM | Updated - 03 Apr 2026, 05:14 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जिस चार खिलाड़ियों को सभी खोटा सिक्का समझ रहे थे, उन्होंने ही अभी तक टूर्नामेंट में धमाल मचाया हुआ है। खिलाड़ी ने अपने शुरुआती मैचों में ही फ्रेंचाइजी के लिए 50 करोड़ जैसा प्रदर्शन करके दिखाया है।

दरअसल, आईपीएल के शुरुआती मैचों में वह खिलाड़ी फ्लॉप हो रहे हैं, जिनसे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे।

वहीं, जिस प्लेयर्स को सभी खोटा सिक्का समझ रहे थे और उनसे प्रदर्शन की उम्मीद शून्य के बराबर थी, उन्होंने ही टूर्नामेंट में धमाल मचाया हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वह चार खोटे सिक्के, जो कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खूब चल रहे हैं।

IPL 2026: रोहित शर्मा का चला बल्ला

आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस (IPL 2026) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों पर 78 रन धमाकेदार पारी खेली थी। रोहित की इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 205.26 का है।

बता दें कि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रोहित शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ था। लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कदम रखते ही उन्होंने बल्ले से कोहराम मचा दिया। अब टीम मैनेजमेंट उनसे आगामी मैचों में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।

समीर रिजवी ने जिताया मैच

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज समीर रिजवी ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने ओपनिंग मैच में भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेल डाली। उनकी यह पारी ऐसे मौके पर आई थी, जब उनकी टीम को इसकी सख्त जरूरत थी।

दरअसल, रिजवी ने लखनऊ के खिलाफ नंबर चार पर उतरकर 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के मारे थे। खास बात ये है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रिजवी की जगह प्लेइंग इलेवन में मानी तक नहीं जा रही थी, लेकिन पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते उन्होंने पूरे सीजन के लिए अपनी जगह अंतिम एकदाश में फिक्स कर ली है।

जेमी ओवरटन ने खेली धांसू पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले ही मैच (IPL 2026) में जेमी ओवरटन ने मुश्किल परिस्थितियों में आकर 36 बॉल पर नाबाद 43 रन बनाए थे। ओवरटन को मैनेजमेंट ने 8वें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा था, जब तक उनका टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका था।

यहां से ओवरटन ने टीम के लिए उपयोगी 43 रन बनाए थे, जिसके चलते येलो आर्मी 127 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। खास बात ये है कि जिस रोल के लिए ओवरटन को खरीदा गया था, उन्होंने यह कार्य बखूबी निभाया। अब उम्मीद होगी कि वह आगामी मैचों में अपनी गेंदबाजी से भी टीम की जीत में अहम योगदान देंगे।

कौन हैं Shubman Gill की गर्लफ्रेंड? जानें किसके लिए धड़कता टीम इंडिया के कप्तान का दिल

शार्दुल ठाकुर ने पहले ही मैच में पलटी बाजी

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया था। शार्दुल को लेने के लिए फ्रेंचाइजी को अर्जुन तेंदुलकर को देना पड़ा था। लेकिन यह एमआई के लिए काफी फायदे का सौदा रहा। दरअसल, एमआई पलटन के लिए पहले ही मैच में केकेआर के खिलाफ शार्दुल ने अपनी घातक गेंदबाजी से पूरे मैच का रुख ही पलटकर रख दिया।

उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए थे, जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। हालांकि, मैच से पहले (IPL 2026) शार्दुल को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर टीम के लिए खोटा सिक्का माना जा रहा था, लेकिन इसी खोटे सिक्के ने टीम को उनके पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जो कि साल 2012 के बाद पहली बार एमआई के ओपनिंग मैच में आई।

‘बेशर्मी की हद’! पाकिस्तानी एक्सपर्ट का विवादित बयान, Adam Zampa-Marcus Stoinis के ब्रोमांस पर की टिप्पणी

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com