IPL 2026 के शुरू होने की डेट आई सामने, इस दिन से होगा शुरू, 31 मई को खेला जायेगा फाइनल मुकाबला

Published - 05 Mar 2026, 12:31 PM | Updated - 05 Mar 2026, 12:38 PM

IPL 2026

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है! दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग, IPL 2026 के आगाज की तारीख का आधिकारिक घोषणा जल्द होने वाली है। वरिष्ठ पत्रकार गौरव गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का बिगुल 28 मार्च 2026 से बेंगलुरु में बजेगा।

इस बार का टूर्नामेंट न केवल रोमांचक होगा, बल्कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घर में पहले मैच के साथ खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेगी।

28 मार्च को बेंगलुरु से IPL 2026 की शुरूआत होगी

IPL 2026

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 की रूपरेखा तैयार कर ली है। ताज़ा अपडेट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह फैसला आईपीएल की उस परंपरा के तहत लिया गया है जिसमें पिछले साल की विजेता टीम सीजन के पहले मैच की मेजबानी करती है। बता दें कि आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा,

जिससे यह लगभग दो महीने तक चलने वाला क्रिकेट का महाकुंभ बन जाएगा। आपको बता दें इससे पहले आरसीबी की होमग्राउंड को लेकर काफी पेंच फंस रहा था, आखिरकार वह समाप्त हो गया।

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले के लिए केविन पीटरसन ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम खेलेगी फाइनल

पहले 20 दिनों का शेड्यूल जल्द होगा जारी

IPL 2026 के पूरे शेड्यूल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बोर्ड ने एक खास रणनीति बनाई है। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया के हवाले से खबर है कि बोर्ड जल्द ही टूर्नामेंट के शुरुआती 20 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा कर देगा।

दरअसल, भारत के कुछ राज्यों में चुनाव होना हैं, जिसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया जा रहा है।

चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीखों के ऐलान के बाद बाकी मैचों का कार्यक्रम भी साफ हो जाएगा। हालांकि चुनाव के कारण IPL 2026 में ज्यादा रोड़ा आने की संभावना नहीं है।

रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप के साथ T20 WC 2026 इतिहास में दर्ज, खुशी में जय शाह ने भी कर दिया बड़ा ऐलान

10 टीमें और 84 मैचों का रोमांच

इस साल IPL 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और मैचों की संख्या बढ़कर 84 होने की उम्मीद है। गौरव गुप्ता की रिपोर्ट यह भी संकेत देती है कि बीसीसीआई चुनावों के बीच टूर्नामेंट को पूरी तरह से भारत में ही आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले साल अपना पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में एक बार फिर इतिहास दोहराना चाहेगी। हालांकि, चुनाव के चलते कुछ टीमों के घरेलू मैचों के वेन्यू में बदलाव की संभावना बनी हुई है, जिस पर बोर्ड लगातार नजर बनाए हुए है।

इस साल का आईपीएल 2026 काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि IPL 2026 में बहुत सारे नए और युवा चेहरा देखने को मिलेंगे, जिसमें वैभव सूर्यवंशी से लेकर आयुष महात्रे जैसा खिलाड़ी शामिल है।

Tagged:

RCB IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

हैरी ब्रूक
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com