IPL 2026: शाहरुख खान ने चुरा लिया नीता अंबानी का कोहिनूर हीरा, रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में कर लिया शामिल!
Published - 22 Mar 2026, 12:18 PM | Updated - 22 Mar 2026, 12:29 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। टीम के प्रमुख खिलाड़ी एक-एक करके स्क्वाड से बाहर हो रहे हैं, जिसके चलते उनका इस बार खिताब जीतना काफी मुश्किल लग रहा है।
केकेआर के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा पहले ही सर्जरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं।
लेकिन अब इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम शामिल हो चुका है तो शाहरुख खान ने मुंबई इंडियंस (IPL 2026) की मालकिन नीता अंबानी के कोहिनूर खिलाड़ियों को चुरा लिया है। इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तहत उन्होंने मुंबई के पूर्व खिलाड़ी को चुना है।
IPL 2026: हर्षित के बाद ये खिलाड़ी बाहर
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही केकेआर (IPL 2026) का बॉलिंग अटैक कमजोर होने लगा है। टीम को सबसे पहले विरोध के कारण बांग्लादेशी फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करना पड़ा। इसके बाद हर्षित राणा भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए तो अब इस लिस्ट में टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप का नाम भी शामिल हो गया है।
आकाश को फ्रेंचाइजी ने एक करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था। लेकिन पीठ की चोट के कारण अब उन्हें पूरा टूर्नामेंट मिस करना पड़ रहा है। ऐसे में उनको मुंबई इंडियंस (IPL 2026) के पूर्व तेज गेंदबाज आकाश मधवाल रिप्लेस कर सकते हैं।
केकेआर के लिए खेलेंगे आकाश
आकाश दीप के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी आकाश मधवाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक केकेआर ने इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर (IPL 2026) ने इस सीजन एक ट्रायल आयोजित किया था, जिसमें नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, संदीप वारियर, केएम आसिफ और आकाश मधवाल ने हिस्सा लिया था।
इस दौरान आकाश मधवाल ने दबाव वाली परिस्थितियों में खासकर डेथ ओवरों में उनका नियंत्रण और सटीक यॉर्कर देखने को मिली थी, जिसने उनकी दावेदारी को पक्का कर दिया। माना जा रहा है कि जल्द ही केकेआर आकाश मधवाल के नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकती है।
KKR को मिला आकाशदीप का धांसू रिप्लेसमेंट, जल्द टीम में शामिल होगा नया खिलाड़ी
आकाश के पास अनुभव मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिप्लेसमेंट चयन करते समय आकाश मधवाल और केएम आसिफ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अंत में आकाश के अनुभव के साथ जाने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले 8 मैचों में 14 विकेट लिए थे, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में फाइव विकेट हॉल भी शामिल था।
इसके बाद साल 2024 में उन्हें पांच मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन इस बार साधारण प्रदर्शन के कारण उनको रिलीज कर दिया। साल 2025 में आकाश मधवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन उनको पर्याप्त अवसर नहीं दिए गए। हालांकि, इस बार केकेआर के लिए वह शानदार परफॉर्मेंस देकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
IPL हिस्ट्री की एकमात्र टीम, जो आजतक नहीं खेल पाई फाइनल, हमेशा फिनाले से पहले ही हो जाती बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर