IPL 2026 Points Table: केकेआर को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Published - 02 Apr 2026, 11:33 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में एसआरएच ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 226 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केकेआर की बल्लेबाजी 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई।

इस मैच को हैदराबाद ने 65 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है, जिसके बाद उनका खाता अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) भी खुल चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि छठे मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है।

IPL 2026 Points Table: छठे स्थान पर पहुंची हैदराबाद

ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 की पहली जीत दर्ज कर ली है। इस मुकाबले में हैदराबाद की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेहद कमाल की रही, जिसके चलते उन्होंने 65 रन की बड़ी जीत केकेआर के खिलाफ दर्ज की।

एसआरएच का जीत के बाद नेट रन रेट 0.469 है, जिसके चलते उन्होंने फिलहाल छठे स्थान पर संतोष करना पड़ेगा, जबकि केकेआर बैक टू बैक दो हार के बाद अंक तालिका में 9वें नंबर पर पहुंच चुकी है। केकेआर को अगर अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में ऊपर जाना है तो आगामी मैचों में उन्हें शानदार प्रदर्शन करना होगा।

शीर्ष तीन पर इनका कब्जा

आईपीएल 2026 की अपडेट अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में छठे मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर बरकरार है। राजस्थान ने अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीता था, जिसके कारण उनका नेट रन रेट फिलहाल 4.171 है, जिसकी वजह से पहले पायदान पर काबिज है।

दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दबदबा बनाए रखा है। उनका नेट रन रेट 2.907 का है, जिसने उन्हें दूसरे नंबर पर बनाकर रखा हुआ है। जबकि अंक तालिका में तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। डीसी का नेट रन रेट 1.397 है। बता दें कि, दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर ये स्थान हासिल किया है।

इन टीमों का भी नहीं खुला खाता

कोलकाता नाइट राइडर्स इकलौती टीम नहीं है, जिनका खाता आईपीएल 2026 (IPL 2026 Points Table) में अभी तक नहीं खुला है, बल्कि उनके अलावा गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और पांच बार की आईपीएल चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स भी अपनी पहली जीत का इंतजार काफी बेसब्री से कर रही है।

उनका अगला मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है, जो कि अंक तालिका 2026 में एक जीत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। जबकि उनसे एक स्थान (IPL 2026 Points Table) ऊपर मुंबई इंडियंस विराजमान है, जिनका नेट रन रेट 0.687 है। बता दें कि, टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ उतरी ही रोमांचक और कांटे की होती जाएगी।

यहां देखें अपडेट अंक तालिका 2026

स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 0 0 2 4.171
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 0 2 2.907
3 दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 0 0 2 1.397
4 मुंबई इंडियंस 1 1 0 0 0 2 0.687
5 पंजाब किंग्स 1 1 0 0 0 2 0.509
6 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 0 0 2 0.469
7 गुजरात टाइटन्स 1 0 1 0 0 0 -0.509
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 0 0 -1.397
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 0 0 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 1 0 1 0 0 0 -4.171

IPL के पैसों के लालच में अपने देश को धोखा दे रहा विदेशी खिलाड़ी, बोर्ड से बोला 'अब मैं संन्यास लूँगा...'

Tagged:

Kolkata Knight Riders Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com