IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली को हुआ नुकसान, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Published - 04 Apr 2026, 11:58 PM | Updated - 04 Apr 2026, 11:59 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 रन की रोमांचक हार का सामना करना पड़ा है। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 209 रन बनाए थे और 210 रन का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर में सिर्फ 203 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी।

जीटी की यह बैक टू बैक दूसरी हार तो राजस्थान ने रियान पराग की कप्तानी में आईपीएल 2026 की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। चलिए आपको बताते हैं कि नौवें मैच के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में फिलहाल स्थिति क्या है।

IPL 2026 Points Table: राजस्थान पहुंची टॉप पर, देखें शीर्ष पांच टीमों का हाल

गुजरात टाइटंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज (IPL 2026 Points Table) कर ली है। इस जीत के बाद राजस्थान ने एक बार फिर पहले स्थान पर अपना कब्जा कर लिया है। दरअसल, उनका नेट रन रेट 2.233 है, जो कि सभी टीमों से सर्वश्रेष्ठ है।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गई है तो पंजाब किंग्स दो मैचों में दो जीत के साथ तीसरे पायदान (IPL 2026 Points Table) पर है।

बता दें कि, आईपीएल 2026 में अभी तक इन शीर्ष टीमों ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है, जिसके बाद कारण वह अंक तालिका के शीर्ष तीन पायदानों पर मौजूद है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें नंबर पर मौजूद है।

अंतिम पांच में इन टीमों का नाम

आईपीएल 2026 की अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है। शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में एमआई को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली थी, जिसके कारण उनको छठे स्थान पर संतोष करना होगा।

वहीं, गुजरात टाइटंस दो मैचों में दो हार के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई है तो लखनऊ सुपर जायंट्स इस तालिका में 8वें नंबर पर मौजूद है। जबकि तीन बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स 9वें और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में 10वें नंबर पर काबिज है।

यहां देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल:

स्थानटीमेंमैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स2200042.233
2दिल्ली कैपिटल्स2200041.17
3पंजाब किंग्स2200040.637
4रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1100022.907
5सनराइजर्स हैदराबाद2110020.469
6मुंबई इंडियंस211002-0.206
7गुजरात टाइटंस202000-0.424
8लखनऊ सुपर जायंट्स101000-1.397
9कोलकाता नाइट राइडर्स202000-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स202000-2.562

GT vs RR: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स को मिली रोमांचक जीत, गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट

Tagged:

rajasthan royals Gujarat Titans IPL 2026 IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कोलकाता नाइट राइडर्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com