IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर आरसीबी ने बनाई मजबूत बढ़त, इस स्थान पर पहुंची एमआई, 10वें नंबर पर केकेआर का कब्जा

Published - 13 Apr 2026, 12:04 AM

IPL 2026 Points Table 13

IPL 2026 Points Table: रविवार को आईपीएल 2026 के तहत दो सुपर हिट मुकाबले खेले गए थे। दोपहर में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वहीं, शाम को खेले दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। यह एआई की मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी बार है, तो बेंगलुरु शानदार प्रदर्शन के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

IPL 2026 Points Table: शीर्ष चार में इन टीमों का दबदबा

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पहले पायदान पर राजस्थान रॉयल्स का दबदबा कायम है। मौजूदा सीजन में आरआर ने चार मैच खेले हैं और चारों मैच में जीत हासिल की है। 8 अंकों और 2.055 के नेट रन रेट के बाद पिंक आर्मी पहले नंबर पर है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

पंजाब का नेट रन रेट 0.720 है। वहीं, 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के बाद आरसीबी तीसरे नंबर पर मौजूद है तो दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में दो जीत और दो हार के बाद चौथे नंबर पर हैं। इन चार टीमों ने शीर्ष चार पर अपना दबदबा बनाया हुआ है।

आठवें नंबर पर पहुंची एमआई

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर गुजरात टाइटंस मौजूद है। उन्होंने दोपहर के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। वहीं, लखनऊ सुपर जांयट्स छठे नंबर पर और सनराइजर्स हैदराबाद सातवें नंबर पर बनी हुई है। जबकि मुंबई इंडियंस 8वें स्थान पर मौजूद है। चेन्नई सुपर किंग्स दो अंकों के बाद 9वें और केकेआर 1 पॉइंट्स के साथ 10ेवें नंबर पर है।

यहां देखें आईपीएल 2026 की लेटेस्ट अंक तालिका

रैंक टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 0 8 2.055
2 पंजाब किंग्स 4 3 0 0 1 7 0.72
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 0 6 1.148
4 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 0.322
5 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.029
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 0 4 -0.427
7 सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 0 0 2 -0.024
8 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 -0.772
9 चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 0 2 -1.532
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 0 1 1 -1.315

LSG vs GT: नवाबों के शहर में चला गिल का जादू, गुजरात टाइंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा, शुभमन-बटलर के बल्लों ने उगली आग

Tagged:

Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Points Table mumbai vs bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com