IPL 2026 Points Table: CSK को हराकर पहले पायदान पर पहुंची RCB, राजस्थान को उठाना पड़ा नुकसान, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Published - 05 Apr 2026, 11:25 PM | Updated - 05 Apr 2026, 11:35 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: रविवार (5 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को डबल हेडर मुकाबला खेला गया। दोपहर में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ था, जहां लखनऊ ने 5 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। यह एलएसजी की मौजूदा सीजन की पहली जीत है।

जबकि शाम को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स मैच (IPL 2026 Points Table) में बोल्ड आर्मी को 43 रन की जीत मिली। यह आरसीबी की आईपीएल 2026 में दूसरी जीत है, जिसके बाद उन्होंने अंक तालिका 2026 में मजबूत बढ़त बना ली है। आइए जानते हैं, रविवार के दो मैच समाप्त होने के बाद अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) का क्या हाल है, और कौन सी टीम कहां पर विराजमान है।

पहले पायदान पर पहुंची बेंगलुरु

गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 (IPL 2026 Points Table) की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की है। पहले उन्होंने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा और फिर दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से चित कर दिया। इसके बाद वह आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

उनका नेट रन रेट 2.501 का है। वहीं, लिस्ट में दूसरे पायदान (IPL 2026 Points Table) पर राजस्थान रॉयल्स मौजूद है, जिनका नेट रन रेट 2.233 है तो दिल्ली कैपिटल्स 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। लिस्ट में पंजाब किंग्स चौथे नंबर पर है। इन शीर्ष चार टीमों ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के मामले में आरसीबी सबसे आगे है।

चार से सात तक अंक तालिका का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन तीन मैच खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ एक मैच में उनको जीत मिली है। ऐसे में वह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद है। जबकि दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ वह छठे स्थान (IPL 2026 Points Table) पर हैं।

सांतवें पर फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिन्होंने अब तक खेले दो मैचों में एक जीता है तो एक गंवाया है। एलएसजी को ये हार दिल्ली के खिलाफ उनके ओपनिंग मैच में मिली थी।

इन टीमों का अभी तक नहीं खुला खाता

आईपीएल 2026 में तीन टीमें ऐसी हैं, जिनका जीत का खाता अभी तक नहीं खुला है। इस लिस्ट में 8वें स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम है, जिनको दो मैचों में दो हार मिली है। वहीं, 9वें पायदान पर मौजूद केकेआर को भी दो मैचों में दो शिकस्त मिली है।

केकेआर (IPL 2026 Points Table) का मौजूदा नेट रन रेट -1.964 है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की यह आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी हार है। इसी के चलते यह टीम अंक तालिका 2026 में सबसे नीचे 10वें नंबर पर मौजूद है।

यहां देखें IPL 2026 Points Table

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2200042.501
2राजस्थान रॉयल्स2200042.233
3दिल्ली कैपिटल्स2200041.17
4पंजाब किंग्स2200040.637
5सनराइजर्स हैदराबाद3120020.275
6मुंबई इंडियंस211002-0.206
7लखनऊ सुपर जायंट्स211002-0.542
8गुजरात टाइटन्स202000-0.424
9कोलकाता नाइट राइडर्स202000-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स303000-2.517

IPL 2026 के डेंजर जोन में फंसी ये 2 टीमें, 2-3 हार और कर देगी टूर्नामेंट से बाहर

Tagged:

chennai super kings RCB vs CSK Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com