IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया आईपीएल 2026 में जीत का चौका, लास्ट में चेन्नई मौजूद, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Published - 11 Apr 2026, 12:18 AM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 201 रन बनाए थे।

जबकि 202 रन का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद राजस्थान (IPL 2026 Points Table) का पहला पायदान पर कब्जा बरकरार है तो चलिए आपको बताते हैं कि बेंगलुरु को इस हार का क्या खामियाजा भुगतना पड़ा है।

IPL 2026 Points Table: शीर्ष तीन में इन टीमों का कब्जा

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 (IPL 2026 Points Table) में अभी तक चार मैच खेले हैं और चारों में उनको जीत मिली है। इसके बाद वह अंक तालिका में 8 अंकों के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। जबकि उनका नेट रन रेट फिलहाल 2.055 है।

वहीं, पंजाब किंग्स 3 मैच में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है तो रॉयल चैलेंलर्स बेंगलुरु 3 मैच में दो जीत और एक हार के बाद तीसरे नंबर पर है। उनका नेट रन रेट 1.231 है। बता दें कि, इस मैच के बाद अंक तालिका में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि इस मैच से पहले अंक तालिका कुछ इसी प्रकार की मौजूद थी।

4 से 7 तक नंबर पर ये टीमें मौजूद

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो उन्होंने जीते हैं तो एक मैच गंवाया है। ऐसे में चार अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स चार अंकों की मदद से अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में पांचवें नंबर पर है।

उनका नेट रन रेट -0.359 है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद दो पॉइंट्स और 0.275 के नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है तो गुजरात टाइटंस दो अंकों के बाद 7वें नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फिल साल्ट ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले IPL इतिहास के बने पहले बल्लेबाज

इन टीमों की हालत खराब

मौजूदा सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आठवें नंबर पर मौजूद है। एमआई ने अब तक खेले तीन मैचों में सिर्फ एक जीता है। जबकि, तीन बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL 2026 Points Table) ने अब तक खेले चार मैचों में तीन गंवाए हैं, जबकि बारिश के कारण एक मैच रद्द हुआ है। वह 9वें स्थान पर है।

जबकि पांच बार खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले तीनों मैच गंवाए हैं और वह अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) की ताजा सूची में सबसे नीचे मौजूद है। अगर चेन्नई को अपना छठा खिताब जीतना है तो उनको अपने आगामी मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा।

यहां देखें अपडेट तालिका 2026:

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स4400082.055
2पंजाब किंग्स3200150.637
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु3210041.231
4दिल्ली कैपिटल्स3210040.811
5लखनऊ सुपर जायंट्स321004-0.359
6सनराइजर्स हैदराबाद3120020.275
7गुजरात टाइटन्स312002-0.27
8मुंबई इंडियंस312002-0.715
9कोलकाता नाइट राइडर्स403011-1.315
10चेन्नई सुपर किंग्स303000-2.517

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, दोनों टीमों ने किया एक-एक बदलाव

Tagged:

rajasthan royals Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com