IPL 2026 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स को हुआ नुकसान, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल लिस्ट

Published - 03 Apr 2026, 11:47 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष क्रम पर कब्जा कर लिया है। चेपॉक में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए थे।

210 रन का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में टारगेट का आसानी से पीछा कर लिया। पंजाब की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य रहे, जिन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खैर-खबर ली और अपनी टीम को जीत की दहलीज के पास पहुंचाया। चलिए जानते हैं कि इस मैच के बाद अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में क्या बदलाव आएं हैं और चेन्नई सुपर किंग्स अब कहां पहुंच गया है।

IPL 2026 Points Table: पहले नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। पंजाब के दो मैचों में चार अंक हो चुके हैं, जबकि उनका नेट रन रेट 0.637 का है। इस सीजन पंजाब ने एक भी मैच नहीं गंवाया है।

वहीं, दूसरे स्थान (IPL 2026 Points Table) पर राजस्थान रॉयल्स है, जिन्होंने अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें जीत के बाद उनका नेट रन रेट 4.171 का है। यही कारण है कि पिंक आर्मी ने दूसरे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं, तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तो चौथे पर दिल्ली कैपिटल्स मौजूद है। बता दें कि, इस दोनों ने अभी तक एक-एक मैच खेला है, जिसमें दोनों को जीत मिली है।

5 से 10 तक इन टीमों पर कब्जा

पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस मौजूद हैं, जिन्होंने इस सीजन अभी तक खेले एक मैच में जीत (IPL 2026 Points Table) दर्ज की है। हालांकि, उनका नेट रन रेट शीर्ष चार टीमों से कम है, जिसके चलते उनको इस स्थान पर संतोष करना पड़ रहा है। छठे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद मौजूद है।

ऑरेंज आर्मी ने अभी तक खेले दो मैचों में एक जीता है तो एक गंवाया है। वहीं, गुजरात टाइंटस और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमश: 7वें और 8वें नंबर पर मौजूद हैं, जबकि केकेआर 9वें और चेन्नई सुपर किंग्स 10वें नंबर (IPL 2026 Points Table) पर पहुंच गई हैं। बता दें कि, इन दोनों ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं।

यहां देखें आईपीएल 2026 की अपडेट पॉइंट्स टेबल:

1पंजाब किंग्स2200040.637
2राजस्थान रॉयल्स1100024.171
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1100022.907
4दिल्ली कैपिटल्स1100021.397
5मुंबई इंडियंस1100020.687
6सनराइजर्स हैदराबाद2110020.469
7गुजरात टाइटन्स101000-0.509
8लखनऊ सुपर जायंट्स101000-1.397
9कोलकाता नाइट राइडर्स202000-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स202000-2.562

CSK vs PBKS: चेपॉक में चला पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का चाबूक, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, आसानी से चेज किया 210 का टारगेट

Tagged:

cricket news CSK vs PBKS IPL 2026 IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com