IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से जीत मात, दूसरे नंबर पर पहुंची एमआई, यहां देखे अपडेट पॉइंट्स टेबल लिस्ट

Published - 29 Mar 2026, 11:27 PM | Updated - 29 Mar 2026, 11:39 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 220 रन बनाए थे।

मैच जीतने के लिए 221 रन का पीछा करने उतरी ब्लू आर्मी ने रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की आक्रामक पारियों की बदौलत आसानी से यह मुकाबला जीत लिया। इस मैच के बाद अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव आया है। चलिए जानते हैं कि अब तक खेले गए दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल के शीर्ष स्थान पर किसका कब्जा है और कौन-सी टीम फिसड्डी बनी हुई है।

IPL 2026 Points Table: मुंबई इस स्थान पर पहुंची

आईपीएल 2026 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL 2026 Points Table) के खिलाफ 6 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

मुंबई ने केकेआर के द्वारा दिए गए 221 रन के लक्ष्य को 4 विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में बेहद आसानी से हासिल कर लिया, जिसके बाद उनका नेट रन रेट फिलहाल 0.687 है। जिसके चलते पहले दूसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL 2026 Points Table) इस मैच को गंवाने के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष पर

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले स्थान (IPL 2026 Points Table) पर कब्जा बरकरार रखा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में रेड आर्मी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। खास बात ये थी कि उन्होंने 202 रन का टारगेट सिर्फ 15.4 ओवर में चेज कर लिया था, जिसके चलते उनका नेट रन रेट फिलहाल 2.907 रन है, जिसके चलते वह पहले नंबर पर है।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में अब चौके स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी तक सिर्फ चार टीमों ने अपने पहले-पहले मैच खेले हैं। ऐसे में जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, अंक तालिका में बदलाव देखने को मिलता रहेगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट

स्थानटीमेंमैचजीतहारटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)सीरीज फॉर्म
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1100022.907W
2मुंबई इंडियंस1100020.687W
3कोलकाता नाइट राइडर्स101000-0.687L
4सनराइजर्स हैदराबाद101000-2.907L
-चेन्नई सुपर किंग्स--------
-दिल्ली कैपिटल्स--------
-गुजरात टाइटन्स--------
-लखनऊ सुपर जायंट्स--------
-पंजाब किंग्स--------
-राजस्थान रॉयल्स--------

3 बड़े कारण, क्यों काव्या मारन के इस सीजन भी बहाएगी आंसू, नहीं उठा पाएंगी फिर से IPL ट्रॉफी

Tagged:

MI vs KKR cricket news IPL 2026 IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

रजत पाटीदार।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com