IPL 2026 Points Table: केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने के बाद पॉइंट्स टेबल में आया बड़ा बदलाव, आरसीबी को हुआ भारी नुकसान, देखें अपडेट टेबल

Published - 06 Apr 2026, 11:41 PM | Updated - 06 Apr 2026, 11:42 PM

IPL 2026 Points Table 8

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला भारी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच में 3.4 ओवर के बाद मुसलाधार वर्षा ने दस्तक दे दी।

हालांकि, बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने मैदान का निरक्षण किया, लेकिन खेल के पर्याप्त मानकों पर नहीं उतर पाने के बाद मैच को रद्द कर दिया गया।

इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए। चलिए जानते हैं कि इस मैच के रद्द होने के बाद अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में क्या बदलाव आया है, और पंजाब किंग्स और केकेआर अब किस स्थान पर पहुंच गए हैं।

IPL 2026 Points Table: पहले पायदान पर पहुंची पंजाब

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उप विजेता पंजाब किंग्स का प्रदर्शन लगातार दूसरे साल बेहद धमाकेदार रहा है। शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद कोलकाता पहुंची पंजाब से एक बड़ी जीत की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

हालांकि, मैच रद्द होने के बाद मिले एक अंक के चलते वह आईपीएल 2026 की अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में शीर्ष पर पहुंच गई है। पंजाब के फिलहाल पांच अंक हैं, जबकि उनका नेट रन रेट 0.637 का है। बता दें कि, पंजाब किंग्स के खेल को देखते हुए वह प्लेऑफ में पहुंचने की अभी से मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

शीर्ष पांच में ये टीमें शामिल

जहां पंजाब किंग्स पहले स्थान पर मौजूद है। जबकि गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक पायदान नीचे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी का फिलहाल नेट रन रेट 2.501 है, जो कि सभी टीमों में सबसे बढ़िया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले दो मैचों में दो जीत के साथ तीसरे नंबर पर है।

उनका नेट रन रेट 2.233 है, जो कि आरसीबी के बाद दूसरा सबसे बढ़िया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन दो मैच (IPL 2026 Points Table) खेले हैं और दोनों में उनको जीत मिली है। लेकिन नेट रन रेट के चक्कर में चौथे स्थान पर है तो सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में एक जीत और दो हार के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि, उनका नेट रन रेट 0.275 है।

ये टीमें पांचवें स्थान से नीचे

पांच बार की खिताबी विजेता मुंबई इंडियंस दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में फिलहाल छठे पायदान पर मौजूद है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 7वें नंबर पर है। केकेआर का एक मैच बारिश के कारण धुल जाने से उनका अंकों का खाता खुल गया है।

इसके बाद वह 3 मैच में दो हार और एक बेनतीजा के कारण 8वें नंबर पर है। जबकि गुजरात टाइटंस 9वें और चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका 2026 (IPL 2026 Points Table) में 10वें पायदान पर मौजूद है। बता दें कि, चेन्नई को पहली बार अपने शुरुआती तीन मैच गंवाने पड़े हैं।

यहां देखें अपडेट टेबल

स्थानटीमेंमैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स3200150.637
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2200042.501
3राजस्थान रॉयल्स2200042.233
4दिल्ली कैपिटल्स2200041.17
5सनराइजर्स हैदराबाद3120020.275
6मुंबई इंडियंस211002-0.206
7लखनऊ सुपर जायंट्स211002-0.542
8कोलकाता नाइट राइडर्स302011-1.964
9गुजरात टाइटंस202000-0.424
10चेन्नई सुपर किंग्स303000-2.517

KKR vs PBKS: बारिश में धुला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

Tagged:

POINTS TABLE IPL 2026 Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक (2022) में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com