IPL 2026 Points Table: रोमांचक हार का केकेआर को हुआ भारी नुकसान, लखनऊ की हुई बल्ले-बल्ले, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Published - 09 Apr 2026, 11:51 PM

IPL 2026 Points Table 10

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 विकेट से हरा दिया है। दो जीत के बाद एलएसजी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है तो केकेआर को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

यह तीसरा मौका है, जब मौजूदा सीजन में केेकेआर को अपनी खराब गेंदबाजी के कारण हार का सामाना करना पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल के 15वें मैच के बाद अंक तालिका में क्या-क्या बदलाव देखने को मिले हैं।

पांचवें स्थान पर पहुंची लखनऊ

आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ के 3 मैच में दो जीत और एक हार के बाद कुल 4 अंक हैं, जबकि उनका नेट रन रेट -0.359 है।

वहीं, केकेआर इस हार के बाद 9वें पायदान पर पहुंच गई है। केकेआर का यह चौथा मुकाबला था, जिसमें उनको तीसरी हार मिली है, जबकि उनका एक मैच बारिश से धूल गया। केकेआर का नेट रन रेट -1.315 है।

IPL 2026 Points Table: शीर्ष चार में इन टीमों का दबदबा

आईपीएल 2026 में 15वें मैच की समाप्ति के बाद अंक तालिका के शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा बरकरार है। रॉयल्स ने इस सीजन खेले तीनों मैच जीते हैं और उनका नेट रन रेट 2.403 का है। इसके चलते वह नंबर वन के पायदान पर काबिज है। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स मौजूद है।

किंग्स ने तीन मैच में पांच अंक हैं और उनका नेट रन रेट 0.637 का है। गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में पिछले सीजन की तरह की नजर आ रहा है। उन्होंने खेले दो मैचों में दोनों जीते हैं। जबकि उनका नेट रन रेट 2.501 है, जो कि अन्य टीमों में सबसे बेहतरीन है। चौथे पायदान पर दिल्ली बरकरार है। उन्होंने अब तक खेले तीन मैचों में दो जीते हैं तो एक गंवाया है। उनका नेट रन रेट 0.811 का है।

यहां देखें पॉइंट्स टेबल

नंबरटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स3300062.403
2पंजाब किंग्स3200150.637
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2200042.501
4दिल्ली कैपिटल्स3210040.811
5लखनऊ सुपर जायंट्स321004-0.359
6सनराइजर्स हैदराबाद3120020.275
7गुजरात टाइटंस312002-0.27
8मुंबई इंडियंस312002-0.715
9कोलकाता नाइट राइडर्स403011-1.315
10चेन्नई सुपर किंग्स303000-2.517

Finn Allen के साथ अंपायरों ने किया धोखा, छक्का मारने पर दिया आउट! वीडियो में दिखी सच्चाई

Tagged:

lucknow super giants Finn Allen IPL 2026 Points Table Kolkata Knight Rider
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com