IPL 2026 Points Table: राजस्थान को हराकर हैदराबाद ने मारी लंबी छलांग, चौथे पायदान पर पहुंची ऑरेंज आर्मी, देखें बाकी टीमों का हाल

Published - 13 Apr 2026, 11:27 PM | Updated - 13 Apr 2026, 11:38 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए थे।

217 का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 159 रन बना सकी। बता दें कि, राजस्थान की मौजूदा सीजन में यह पहली हार है। जबकि हैदराबाद ने इस मैच बाद आईपीएल 2026 में दूसरा मुकाबला जीत लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में क्या बड़े बदलाव आए हैं।

IPL 2026 Points Table: चौथे पायदान पर पहुंची हैदराबाद

आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका में पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स बरकरार है। आरआर की मौजूदा सीजन में यह पहली हार है। जबकि 8 अंकों और 0.889 पॉइंट्स के साथ वह नंबर पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स 7 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है।

जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैच में तीन हार और दो जीत के बाद चौथे नंबर (IPL 2026 Points Table) पर पहुंच गई है। बता दें कि, इस मैच से पहले हैदराबाद 7वें पायदान पर थी, लेकिन 57 रन की विशाल जीत दर्ज करने के बाद वह चौथे पहुंच गई है।

यहां देखें बाकी टीमों का हाल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में पांचवें नंबर पर खिसक गई है। जबकि गुजरात टाइटंस 7वें और मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर मौजूद है। वहीं, चार मैच में एक जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 9वें नंबर पर मौजूद है तो कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें नंबर पर है। बता दें कि, केकेआर मौजूदा टीमों में एकमात्र ऐसी टीम है, जिनको अभी तक उनकी पहली जीत नहीं मिली है।

अपडेट पॉइंट्स टेबल देखें

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स5410080.889
2पंजाब किंग्स4300170.72
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4310061.148
4सनराइजर्स हैदराबाद5230040.576
5दिल्ली कैपिटल्स4220040.322
6गुजरात टाइटन्स422004-0.029
7लखनऊ सुपर जायंट्स422004-0.427
8मुंबई इंडियंस413002-0.772
9चेन्नई सुपर किंग्स413002-1.532
10कोलकाता नाइट राइडर्स403011-1.315

मुश्किल में फंसीस्थान राजस्थान रॉयल्स! मोबाइल मामले में BCCI ने थमाया 'कारण बताओ नोटिस', मिलेगी अब ये बड़ी सजा

Tagged:

rajasthan royals SRH vs RR Sunrisers Hyderabad Vaibhav Sooryavanshi
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com