IPL 2026 Points Table: जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने लगाई छलांग, हार से दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान, देखें अपडेट अंक तालिका

Published - 09 Apr 2026, 08:56 AM | Updated - 09 Apr 2026, 09:37 AM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने 70 रन, जोस बटलर ने 52 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत टीम ने 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत मजबूत रही। केएल राहुल ने 92 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 20 गेंदों में तेज़ 41 रन बनाए। इसके बावजूद दिल्ली की टीम जीत से सिर्फ 1 रन दूर रह गई और मुकाबला गंवा बैठी।

इस रोमांचक मैच के बाद आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अहम बदलाव देखने को मिला। गुजरात टाइटंस को इस जीत का फायदा मिला, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को हार के चलते अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के बाद आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में क्या बदलाव आया है ?

IPL 2026 Points Table: टॉप-4 में बड़ा बदलाव, RR नंबर-1 पर कायम

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +2.403 है, जो बाकी टीमों से काफी बेहतर है।

वहीं, पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर मौजूद है। टीम ने तीन मैचों में दो जीत और एक नो-रिजल्ट के साथ कुल 5 अंक जुटाए हैं। उनका नेट रन रेट +0.637 है, जिससे वे मजबूती से टॉप-2 में बने हुए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने खेले गए दोनों मुकाबले जीते हैं और 4 अंकों के साथ उनका नेट रन रेट +2.501 है, जो काफी प्रभावशाली है।

दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान पर काबिज है। टीम ने तीन मैचों में दो जीत हासिल की हैं और उनके 4 अंक हैं। उनका नेट रन रेट +0.811 है, जो उन्हें टॉप-4 में बनाए हुए है।

इस पायदान पर पहुंची GT, 5 से 10 तक ये टीमें मौजूद

आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें स्थान पर बनी हुई है। टीम ने अब तक खेले 3 मुकाबलों में 1 जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनका नेट रन रेट +0.275 है।

गुजरात टाइटंस छठे नंबर पर मौजूद है। टीम ने 3 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है और 2 मुकाबले गंवाए हैं। उनका नेट रन रेट -0.270 है। लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें स्थान पर खिसक गई है। टीम ने 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार झेली है, जिससे उनके 2 अंक हैं। उनका नेट रन रेट -0.542 है।

मुंबई इंडियंस आठवें नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने 3 में से 1 मुकाबला जीता है, जबकि 2 मैचों में हार मिली है। उनका नेट रन रेट -0.715 है।

कोलकाता नाइट राइडर्स नौवें स्थान पर है। टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है, जहां 3 मैचों में दो हार और एक नो-रिजल्ट के साथ एक अंक हैं और उनका नेट रन रेट -1.964 है।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाए हैं और उनका नेट रन रेट -2.517 है, जो सबसे खराब है।

यहां देखें आईपीएल 2026 की अपडेट टेबल

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1राजस्थान रॉयल्स33006+2.403
2पंजाब किंग्स32015+0.637
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु22004+2.501
4दिल्ली कैपिटल्स32104+0.811
5सनराइजर्स हैदराबाद31202+0.275
6गुजरात टाइटंस31202-0.270
7लखनऊ सुपर जायंट्स21102-0.542
8मुंबई इंडियंस31202-0.715
9कोलकाता नाइट राइडर्स30301-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स30300-2.517

ये भी पढ़े : DC vs GT: आखिरी ओवर में पलटा मैच, गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, केएल राहुल की पारी पर फिरा पानी

Tagged:

POINTS TABLE cricket news dc vs gt IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com