IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत से बदली पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, MI-PBKS को हुआ नुकसान, देखें अपडेट अंक तालिका

Published - 01 Apr 2026, 11:31 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऋषभ पंत एंड कंपनी को 6 विकेट से हरा दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन पर सिमट गई थी।

लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी बेहद खराब रही। मगर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने दिल्ली को दो अंक दिलाने में बेहद अहम भूमिका निभाई। इस मैच के बाद चलिए जानते हैं, कि आईपीएल 2026 की अंक तालिका में क्या बदलाव आया है। कौन सी टीम पांचवां मैच समाप्त होने के बाद कौन से स्थान पर खड़ी है।

IPL 2026 Points Table: टॉप तीन में पहुंची दिल्ली

आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैच को जीतने के बाद डीसी का नेट रन रेट 1.397 है, जिसके कारण उनको फिलहाल तीसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ेगा।

वहीं, पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स बरकार है, जिनका नेट रन रेट 4.171 है। पिंक आर्मी ने दिल्ली के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2.907 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर (IPL 2026 Points Table) पर मौजूद है। बता दें कि, आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाई स्कोरिंग रन चेज में छह विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था।

चौथे-पांचवें पर इस टीम का कब्जा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस का कब्जा है। उन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें जीत दर्ज करने के बाद उनका नेट रन रेट फिलहाल 0.687 है। यही कारण है कि वह चौथे पायदान पर मौजूद है।

जबकि पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन विकेट की रोमांचक जीत मिली थी। इसके चलते उनका नेट रन रेट फिलहाल 0.509 का है। यही कारण है कि एक मैच जीतने के बावजूद पंजाब किंग्स को पांचवें स्थान (IPL 2026 Points Table) पर रहना पड़ा रहा है। बता दें कि, आईपीएल 2026 में सभी टीमें अपना एक-एक मैच खेल चुकी हैं।

इन टीमों का नहीं खुला खाता

आईपीएल 2026 में पांच टीमें ऐसी हैं, जिनको उनके पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें शामिल हैं। बता दें कि, टूर्नामेंट अभी शुरुआती पड़ाव पर है। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ रोमांचक होती जाएगी।

यहां देखें अपडेट आईपीएल 2026 अंक तालिका

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स1100024.171
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1100022.907
3दिल्ली कैपिटल्स1100021.397
4मुंबई इंडियंस1100020.687
5पंजाब किंग्स1100020.509
6गुजरात टाइटन्स101000-0.509
7कोलकाता नाइट राइडर्स101000-0.687
8लखनऊ सुपर जायंट्स101000-1.397
9सनराइजर्स हैदराबाद101000-2.907
10चेन्नई सुपर किंग्स101000-4.171

KKR vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI आई सामने, फिन एलन, टिम सीफर्ट, रहाणे (कप्तान).....

Tagged:

Delhi Capitals lucknow super giants cricket news IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक भी नहीं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com