IPL 2026 के मैच बारिश के कारण हुए रद्द, तो फिर ऐसे निकाला जायेगा नतीजा, इस टीम को दी जाएगी जीत

Published - 19 Mar 2026, 02:55 PM | Updated - 19 Mar 2026, 03:00 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना ईशान किशन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

आईपीएल का ये ओपनिंग मैच बेंगलुरु के गढ़ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर रेड आर्मी को सपोर्ट करने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक पहुंच सकते हैँ। लेकिन अगर आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बारिश के कारण मैच रद्द होते हैं तो फिर विजेता का फैसला कैसे किया जाएगा और किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधा जाएगा, चलिए आपको बताते हैं।

IPL 2026 में बारिश का अनुमान

आईपीएल 2026 अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि उससे पहले उत्तर भारत में बारिश ने दस्तक दे दी है। आईपीएल 2026 (IPL 2026) 28 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा और वहीं, उत्तर भारत में मार्च के साथ-साथ अप्रैल में भी बारिश होने का अनुमान है, जिसके चलते कई मैच बारिश की चपेट में आ सकते हैं।

जबकि आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ओपनिंग मैच भी बारिश आ सकती है। हालांकि, चिन्नास्वामी का ड्रेनेज सिस्टम काफी आधुनिक है, जिससे पानी की निकासी काफी तेजी से होती है और मैच के धुलने के चांस न के बराबर हैं।

रद्द होने पर कौन बनेगा विजेता

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मुकाबले अगर बारिश आती है तो अंपायर के पास मैच पूरा करवाने के लिए अतिरिक्त 2 घंटे का समय होता है। अगर पूरा मैच संभव नहीं होता है तो फिर अंपायर परिणाम निकालने के लिए पांच-पांच ओवर का मैच करवाते हैं। लेकिन अगर पांच-पांच ओवर का मैच भी नहीं हो पाता है तो फिर अंपायर सुपर ओवर के जरिए भी विजेता का फैसला कर सकते हैं।

मगर यह क्रिकेट में बेहद कम देखने को मिलता है। अधिकांश मौकों पर अंपायर कोशिश करते हैं कि कम से कम पांच ओवर का मैच करवाया जा सके, ताकि विजेता मिल सके और अगर पांच ओवर भी संभव नहीं होते हैं तो फिर अंपायर मैच को रद्द करके दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट देता है।

MS Dhoni ने छोड़ा अपना आइकॉनिक नंबर-7, पोस्ट करते हुए बताया किस नंबर की जर्सी पर कर रहे स्विच

फाइनल में होता है अलग

आईपीएल 2026 के फाइनल वाले दिन अगर बारिश मैच का मजा किरकिरा करने की कोशिश करती है तो फिर एक अतिरिक्त रिजर्व डे पहले से रखा जाता है, ताकि उस दिन मैच को आयोजित करवाया जा सके। लेकिन दोनों दिन मैच का नतीजा नहीं आता है तो फिर आईपीएल के आधिकारिक नियमों के अनुसार, लीग स्टेज में टॉपर टीम को विजेता घोषित किया जाता है।

उदाहरण से समझा जाए तो अगर मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर है तो मैच रद्द होने की स्थिति में मुंबई इंडियंस को विजेता घोषित किया जाएगा। हालांकि, आईपीएल के इतिहास में अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है।

एबी डिविलियर्स ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी IPL 2026 की चैंपियन

Tagged:

RCB vs SRH Weather report IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com