IPL 2026 Live Streaming: 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, जानें कब-कहां और कैसे देखें फ्री लाइव मैच

Published - 15 Mar 2026, 10:33 AM | Updated - 15 Mar 2026, 10:34 AM

IPL 2026

IPL 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बाद 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने जा रही है। क्रिकेट के महाकुंभ का पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

हालांकि, भारत में विधानसभा चुनावों को देखते हुए टूर्नामेंट (IPL 2026) दो फेज में आयोजित करवाया जाएगा, जिसका फिलहाल सिर्फ एक फेज जारी किया गया है। जबकि विधानसभा का तारीखों के बाद ही दूसरे फेज की डेट फाइनल हो पाएंगी। लेकिन चलिए जानते हैं कि भारतीय फैंस पहले फेज के 20 मुकाबले कब और कहां पर देख पाएंगे फ्री में लाइव मैच।

IPL 2026: टीवी पर कहां आएगा लाइव?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार नेटवर्क पर टेलिकास्ट किया जाएगा। दरअसल, आईपीएल के प्रसारण के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास है और यही कारण है कि टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर इसको लाइव दिखाया जाएगा।

खास बात ये है कि प्रशंसक अपनी क्षेत्रिय भाषा के अनुसार आईपीएल का लुत्फ उठा सकता है, ताकि वह मैच का रोमांच दोगुना कर सके। बता दें कि, टीवी पर भोजपुरी, तमिल, हरियाणवी, हिंदी और इंग्लिश समेत कई क्षेत्रिय भाषाओं में मैच का प्रसारण किया जाएगा।

जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे मैच

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर भी की जाएगी। खास बात ये है कि प्रशंसक यहां पर भी अपनी लोकल भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। ये पूरी तरह से फ्री नहीं होने वाला है।

दरअसल, फैंस को आईपीएल 2026 देखने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। जबकि कुछ शुरुआती मिनटों तक आप फ्री में मैच देख पाएंगे। लेकिन पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन अनिवार्य होगा। मोबाइल के अलावा फैंस मैच का लुत्फ अपने लैपटॉप पर भी उठा सकते हैं, लेकिन यहां भी सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।

नाम बड़े दर्शन छोटे ही साबित होंगे ये 4 खिलाड़ी, IPL 2026 में एक बार फिर होंगे फ्लॉप साबित

कितने बजे शुरू होंगे मैच?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 से हो रही है, जिसमें पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि आधे घंटे पर पहले टॉस किया जाएगा।

जबकि जिस दिन डबल हेडर मैच खेला जाएगा, उस दिन दोपहर को 3 बजे टॉस होगा तो पहली गेंद 3:30 बजे से फेंकी जाएगी। बता दें कि, जो फैंस मैदान पर जाकर मैच देखने वाले हैं उनको मैच शुरू होने से दो घंटे पहले स्टेडियम पहुंचना होगा, ताकि वह भीड़ और चैकिंग की लंबी लाइन से बच सके।

अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी नहीं, इस स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला

Tagged:

RCB vs SRH Jio Hotstar IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स के साथ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com