IPL 2026 के 6 चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, 3 हो चुके बाहर, 3 आधा सीजन करेंगे मिस

Published - 20 Mar 2026, 01:14 PM | Updated - 20 Mar 2026, 01:29 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर 2026 की शुरुआत 28 मार्च, शनिवार से होने जा रही है। टूर्नामेंट उद्घाटन मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक आईपीएल शुरू भी नहीं हुआ है कि 3 खिलाड़ी आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुके हैं तो तीन खिलाड़ियों का आधा सीजन खेलना मुश्किल लग रहा है।

बता दें कि, आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले ये फ्रेंचाइजियों के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि प्लेयर्स के बाहर होने के बाद वह रिप्लेसमेंट प्लेयर्स ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

स्टार्क शुरुआती मैचों से बाहर

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले मिचेल स्टार्क का शुरुआती मुकाबला खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है। यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए लिया गया है। स्टार्क पिछले एक साल से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और उसको ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनका वर्कलोड मैनेज करने की बात कही है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के बिना ही शुरुआती मैच खेलने होंगे, जो कि डीसी की रणनीति पर असर डाल सकता है। बता दें कि, पिछले वर्ष भी स्टार्क दिल्ली को बीच सीजन छोड़कर स्वदेश लौट गए थे।

पैट कमिंस कर रहे हैं रिकवरी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट से रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में उनका भी शुरुआती मुकाबले खेलना (IPL 2026) मुश्किल लग रहा है।

एसआरएच मैनेजमेंट ने कमिंस की चोट की गंभीरता को देखते हुए उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का अंतरिम कप्तान बनाया है तो अभिषेक शर्मा को उप कप्तान का पदभार सौंपा गया है। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि कमिंस को शुरुआती कितने मैचों के लिए बाहर रहना होगा।

हेजलवुड भी मिस करेंगे मैच

मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के अलावा उनके हमवतन साथी जोश हेजलवुड भी शुरुआती मैचों से बाहर रहने वाले हैं। हेजलवुड आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं, लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट की रिकवरी के कारण वह शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

बता दें कि, इस कंगारू गेंदबाज को चोट के कारण टी20 विश्व कप 2026 भी मिस करना पड़ा था तो अब आईपीएल में खेलने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हेजलवुड को शुरुआती 2 से 3 मैच मिस करने पड़ सकते हैं।

सैम करन भी IPL 2026 से हुए बाहर

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले सैम करन ग्रोइन इंजरी की आशंका के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनको मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड डील के जरिए पिंक आर्मी ने अपनी टीम में शामिल किया था।

जबकि उनकी जगह राजस्थान को संजू सैमसन देना पड़ा था। लेकिन अब करन की इंजरी ने टीम प्रबंधन की रणनीति पर पानी फेर दिया है। ऐसे में देखना होगा कि इस खिलाड़ी को कौन रिप्लेस करता है।

कमिंस-हेजलवुड के बाद मिचेल स्टार्क ने भी किया IPL 2026 से किनारा, खेलने को किया मना

जैक एडवर्ड्स के पैर में लगी चोट

ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र टी20 खेलने वाले जैक एकवर्ड्स भी पैर की चोट के कारण टूर्नामेंट (IPL 2026) से बाहर हो गए हैं। मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस कंगारू तेज गेंदबाज को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही ये खिलाड़ी बाहर हो गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस खिलाड़ियों को रिप्लेस करने के लिए काव्या मारन अपने दल में किस दूसरे प्लेयर को मौका देगी।

नाथन एलिस भी इंजर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। नाथन को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल से बाहर होना पड़ा है, जिसकी पुष्टि टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कर दी है।

नाथन के बाहर होने से चेन्नई का तेज गेंदबाजी आक्रमण अब और कमजोर (IPL 2026) नजर आ रहा है। अब टीम के पास विदेशी फास्ट बॉलिंग ऑप्शन में मैट हेनरी और जैक फाउल्क्स मौजूद हैं। हालांकि, देखना होगा कि नाथन के रिप्लेस करने के लिए येलो आर्मी किसके साथ जाने का फैसला करती है।

Nathan Ellis के रिप्लेसमेंट के लिए 3 विदेशी खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, इन्ही में से एक होगा रिप्लेसमेंट

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

2-3 मैचों से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com