IPL 2026: सभी टीमों के प्लेइंग इलेवन के 4-4 खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, यही 40 होंगे फ्रेंचाइजी की पहली पसंद
Table of Contents
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शुरू होने में अब सिर्फ 10 दिन ही बाकी रह गए हैं और क्रिकेट फैंस का इंतजार अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ओपनिंग मैच से ही इस सीजन में हाई-वोल्टेज मुकाबलों की झलक देखने को मिल सकती है।
इसी बीच सभी 10 टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें हर टीम के 4 खिलाड़ियों की लिस्ट चर्चा में है। ये वो 40 खिलाड़ी हैं जो अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की पहली पसंद माने जा रहे हैं और ज्यादातर मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। इन खिलाड़ियों पर टीमों का बैलेंस और जीत की रणनीति काफी हद तक निर्भर करेगी, ऐसे में पूरे सीजन में इनका प्रदर्शन बेहद अहम रहने वाला है।
IPL 2026: सभी टीमों के प्लेइंग इलेवन के 4-4 खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए फिल सॉल्ट, टिम डेविड, विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी पहली पसंद बन सकते हैं। ये चारों खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन देने की क्षमता रखते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ईशान किशन, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी टीम की बैटिंग और ऑलराउंड स्ट्रेंथ को काफी मजबूत बनाते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन, कैमरन ग्रीन, रचिन रवींद्र और रिंकू सिंह अहम खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम को बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी में बैलेंस देते हैं।
मुंबई इंडियंस (MI)
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या , रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह टीम की पहली पसंद हो सकते हैं। ये खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अहम भूमिका निभाते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस, ऋतुराज गायकवाड़, एम एस धोनी और संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में लगातार नजर आ सकते हैं और टीम को मजबूती देते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में डेविड मिलर, केएल राहुल, अक्षर पटेल और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी सभी मुक़ाबलों में खेलते हुए नज़र आएंगे , जिन पर टीम काफी हद तक निर्भर करेगी।
गुजरात टाइटंस (GT)
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर, राशिद खान, शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में सभी मैचों में खेलते हुए नज़र आएंगे और यह खिलाड़ी मैच विनर साबित हो सकते हैं।
पंजाब किंग्स (PBKS)
पंजाब किंग्स की टीम में मार्कस स्टोइनिस, श्रेयस अय्यर , लॉकी फर्ग्युसन और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलन देने में अहम भूमिका निभाएंगे और आईपीएल से सभी मैचों में खेलते हुए नज़र आएंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी आईपीएल के सभी मुक़ाबलों में प्लेइंग इलेवन के अहम हिस्सा बन सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स की टीम में रविंद्र जडेजा, शिमरॉन हेटमायर, सैम करन और यशस्वी जायसवाल जैसे विदेशी खिलाड़ी टीम को मजबूती और गहराई प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़े : इधर गंभीर ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिलाई जीत, उधर बोर्ड ने नए हेड कोच का किया ऐलान