IPL 2026 को चोटों की मार! KKR के 3 तो CSK-DC-SRH के 2-2 PBKS-RCB का 1-1 खिलाड़ी बाहर
Table of Contents
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद फैंस इस लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है।
चोटों, वर्कलोड मैनेजमेंट और निजी कारणों की वजह से कई खिलाड़ी या तो पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में इस बार का आईपीएल खिलाड़ियों की अनुपलब्धता को लेकर खास चर्चा में बना हुआ है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे बड़ा झटका
IPL 2026 से पहले सबसे ज्यादा नुकसान कोलकाता नाइट राइडर्स को उठाना पड़ा है। टीम के तीन खिलाड़ी चोटों के कारण प्रभावित हुए हैं। हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि मथीशा पथिराना अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनके अप्रैल के मध्य तक जुड़ने की संभावना है। वहीं आकाशदीप भी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो उन्हें भी दो अहम खिलाड़ियों की कमी झेलनी पड़ेगी। तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हैं, जबकि मैथ्यू शॉर्ट अंगूठे की चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से दूर रह सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की अलग चुनौतियां
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्थिति थोड़ी अलग है, क्योंकि यहां चोट से ज्यादा अन्य कारण खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की वजह बने हैं। टीम दो मुख्य खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत शुरुआती मैचों से दूर रखा गया है, जबकि डेविड मिलर पारिवारिक कारणों के चलते कुछ मुकाबले मिस करेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद को भी दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कप्तान पैट कमिंस अभी तक अपनी बैक इंजरी से उबर नहीं पाए हैं, जिससे उनके शुरुआती मैच खेलने पर संशय बना हुआ है। इसके अलावा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर भी असर
IPL 2026 में पंजाब किंग्स को अपने प्रमुख तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे । हालांकि वह चोटिल नहीं हैं, लेकिन पिता बनने के बाद परिवार के साथ समय बिताने के कारण टीम से देर से जुड़ेंगे और कुछ मैच मिस करेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी खलेगी। वह लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं और पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन से पहले अपनी टीम में बड़े बदलाव किए थे, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। यह टीम के संतुलन पर सीधा असर डाल सकता है, क्योंकि करन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम भूमिका निभाते हैं।
Tagged:
RCB csk rr PBKS dc IPL 2026