IPL 2026 के सभी टीमों की पूरी लिस्ट, स्क्वाड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, कप्तान, कोच डिटेल्स

Published - 26 Mar 2026, 03:49 PM | Updated - 26 Mar 2026, 04:00 PM

IPL 2026

IPL 2026 का रोमांच एक बार फिर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने इस 19वें सीजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार का टूर्नामेंट कई बड़े बदलावों के साथ आ रहा है। ऑक्शन के बाद टीमों का संतुलन पूरी तरह बदल चुका है, जिससे कंपीटीशन और भी बढ़ गई है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में फैंस को अपने पसंदीदा सितारों को नए अवतार और नई जर्सी में देखने का बेसब्री से इंतजार है।

IPL 2026 में कौन-कौन सी टीम खेलेगी?

Ipl 2026

IPL 2026 के इस सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच खिताब जीतने की जंग काफी दिलचस्प होने वाली है। इस साल जो टीमें मैदान पर उतरेंगी उनमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जैसी पुरानी दिग्गज टीमें शामिल हैं।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स (RR), और नई फ्रेंचाइजी के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी ट्रॉफी के लिए दावेदारी पेश करेंगी।

IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने मेगा ऑक्शन में अपनी कमजोरी को दूर करते हुए एक संतुलित टीम बनाने की कोशिश की है। लीग फॉर्मेट के अनुसार ये सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी, जिससे फैंस को हर दिन हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे।

टीम लिस्ट

कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)ऋतुराज गायकवाड़
मुंबई इंडियंस (MI)हार्दिक पांड्या
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)रजत पाटीदार
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)अजिंक्या रहाणे
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)पैट कमिंस ( फिलहाल ईशान किशन)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)अक्षर पटेल
राजस्थान रॉयल्स (RR)रियान पराग
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)ऋषभ पंत
गुजरात टाइटंस (GT)शुभमन गिल
पंजाब किंग्स (PBKS)श्रेयस अय्यर

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है। बीसीसीआई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2026 टूर्नामेंट लगभग दो महीने तक चलेगा और इसका फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा। इस बार कुल 84 मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लीग स्टेज के बाद प्लेऑफ और फिर खिताबी भिड़ंत होगी।

मैचों का समय भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से रखा गया है, जबकि जिस दिन दो मैच होंगे, उस दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। गुवाहाटी, धर्मशाला और रायपुर जैसे शहरों को भी कुछ मैचों की मेजबानी मिली है, जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों के फैंस स्टेडियम जाकर मैच का आनंद ले सकेंगे।

क्या हैं Impact Player Rule? क्या इसकी खूबियाँ और खामियां! जिसे 2027 IPL के बाद हटा रही BCCI

IPL 2026 के सभी 10 टीमों की स्क्वॉड

मेगा ऑक्शन के बाद IPL 2026 के लिए सभी टीमों की स्क्वॉड पूरी तरह से बदल गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मेल रखा है, वहीं मुंबई इंडियंस ने अपनी कोर टीम को मजबूत किया है।

IPL 2026 आरसीबी की टीम इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है, जिसमें रजत पाटीदार के साथ विराट कोहली जैसे दिग्गज शामिल हैं। पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को शामिल कर अपनी बल्लेबाजी को गहराई दी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग जैसे युवाओं पर भरोसा जताया है।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने अपनी गेंदबाजी यूनिट को धारदार बनाने के लिए विदेशी तेज गेंदबाजों पर मोटी रकम खर्च की है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर्स की फौज तैयार की है, जो किसी भी स्थिति से मैच पलट सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन जैसे विस्फोटक ओपनर को जोड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

IPL 2026 टीम और स्क्वाड

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन (ट्रेड), शिवम दुबे, मथ्यू शॉर्ट, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अमन खान, जकारे फाउल्क्स, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, राहुल चाहर, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन (नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट), मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष।

2. मुंबई इंडियंस (MI) : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, क्विंटन डी कॉक, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, रायन रिकल्टन, रोबिन मिन्ज, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, राज अंगद बवा, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शरफेन रदरफोर्ड, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, दानिश मालेवर, अथर्व अंकोलेकर, मोहम्मद इजहार, मयंक रावत।

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन (सबसे महंगे खिलाड़ी), मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप।

5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, लियम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, जैक एडवर्ड्स, मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, ईशान कलिंगा, जीशान अंसारी, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओमकार टरमाले, क्रेंस फुलेत्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन।

6. दिल्ली कैपिटल्स (DC): अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत (LSG में ट्रेड के बाद अब पंत नहीं हैं), कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, करुण नायर, डेविड मिलर, पाथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अजय मंडल, माधव तिवारी, त्रिपुरणा विजय, विपराज निगम, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन।

7. राजस्थान रॉयल्स (RR): रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा (ट्रेड), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, सैम करन (चोटिल), डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विघ्नेश पुथुर।

8. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आवेश खान, मोहसिन खान, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, दिगेश राठी, हिम्मत सिंह, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा (चोटिल), एनरिच नोर्खिया, नमन तिवारी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अक्षत रघुवंशी।

9. गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, जोस बटलर, साई सुदर्शन, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, आर. साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, अर्शद खान, जयंत यादव, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, इशांत शर्मा, टॉम बैंटन, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड।

10. पंजाब किंग्स (PBKS): श्रेयस अय्यर (कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सेन, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कॉनली, बेन ड्वारशुइस, वैशाख विजयकुमार, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे IPL 2026 का आनंद कहां ले सकते हैं। भारत में इस साल टीवी प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास सुरक्षित हैं।

फैंस स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में IPL 2026 के मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म की बात करें तो इस बार एक बड़ा बदलाव हुआ है। रिलायंस और डिज्नी के विलय के बाद अब आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी।

मोबाइल और स्मार्ट टीवी यूजर्स जियो हॉटस्टार ऐप के जरिए एचडी क्वालिटी में फ्री या सब्सक्रिप्शन के आधार पर सभी मैच देख पाएंगे। इसके अलावा, विदेशी दर्शकों के लिए विलो टीवी और स्काई स्पोर्ट्स जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइव कवरेज उपलब्ध रहेगी।

RCB vs SRH WEATHER REPORT: बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा फुल एक्शन? जानें मौसम अपडेट

IPL 2026 सभी टीम के कोच की पूरी लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)स्टीफन फ्लेमिंग
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)अभिषेक नायर
मुंबई इंडियंस (MI)महेला जयवर्धने
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)एंडी फ्लावर
राजस्थान रॉयल्स (RR)कुमार संगकारा
गुजरात टाइटंस (GT)आशीष नेहरा
पंजाब किंग्स (PBKS)रिकी पोंटिंग
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)जस्टिन लैंगर
दिल्ली कैपिटल्स (DC)हेमंग बदानी
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)डैनियल विटोरी

Tagged:

rishabh pant IPL 2026 IPL Schedule IPL CAPTAIN
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

10 टीम

भारत
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com