IPL 2026: धोनी ने प्लेइंग-11 के लिए खोज लिए 4 विदेशी खिलाड़ी, सभी 14 मैचों में इन्ही चारों को मिलेगा पहला मौका

Published - 11 Mar 2026, 01:24 PM | Updated - 11 Mar 2026, 01:26 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। हालांकि, इस टूर्नामेंट की शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा सकता है। इन दोनों ही टीमों का फैन बेस आईपीएल (IPL 2026) में काफी तगड़ा है और यही कारण है कि इन दोनों के बीच पहला मुकाबला खेला जा सकता है।

हालांकि, आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन को तैयार कर लिया है, जिसमें ये चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि धोनी टीम की रणनीति बनाते हुए इन चार विदेशियों को पूरे 14 मैचों में मौका दे सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन होंगे प्लेइंग इलेवन में वह चार विदेशी खिलाड़ी।

डेवाल्ड ब्रेविस का खेलना कंफर्म

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 (IPL 2026) में साउथ अफ्रीका के युवा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को सभी 14 मैचों में खेलने का मौका दे सकती है। पिछले सीजन इस युवा खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया था और अब ये खिलाड़ी पूरी तरह से चेन्नई की टीम का मुख्य खिलाड़ी बन चुका है।

ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में येलो आर्मी के लिए सिर्फ 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 180 के स्ट्राइक रेट के साथ 225 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के बाद चेन्नई ने ब्रेविस को IPL 2026 के लिए रिटेन किया था और अब उनका इस टूर्नामेंट में सभी मैच खेलना कंफर्म माना जा रहा है। बता दें कि, साल 2026 में अफ्रीका के लिए ब्रेविस ने 9 पारियों में 145.22 रन बनाए हैं।

नूर अहमद लगाएंगे स्पिन का तड़का

अफगानिस्तान के चाइनामैन स्पिनर नूर अहमद का आईपीएल 2026 (IPL 2026) में सभी मुकाबले खेलना पक्का माना जा रहा है। पिछले सीजन इस खिलाड़ी ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक विकेट लिए थे। जबकि आईपीएल 2025 में वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। उन्होंने मात्र 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए थे, जबकि दो फॉर विकेट हॉल शामिल थे।

नूर चेन्नई सुपर किंग्स के अहम स्पिनर हैं और ऐसे में उनका सभी 14 मैच खेलना पक्का है। जबकि चेन्नई की पिच भी नूर अहमद को काफी रास आ रही है। साल 2026 में नूर ने अफगानिस्तान के लिए 4 मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए हैं। लेकिन येलो जर्सी में वह सभी मैच खेलते नजर आ सकते हैं।

गौतम गंभीर और बुमराह को भूल गए सूर्या, टी20 वर्ल्ड कप जीत का क्रेडिट ये कारण के चलते धोनी को दिया

एलिस-हेनरी भी होंगे शामिल!

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लीग स्टेज के मैचों में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को मौका दे सकती है। नाथन एलिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2026 में चार टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने पांच विकेट झटके हैं।

लेकिन येलो आर्मी के लिए ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को भी धोनी सभी 14 मैचों में मौका दे सकते हैं। बता दें कि हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए साल 2026 में 13 विकेट ले चुके हैं। जबकि उनका अनुभव टी20 प्रारूप में चेन्नई सुपर किंग्स के काफी काम आ सकता है।

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, नाथन एलिस, मैट हेनरी. इंपैक्ट प्लेयर- खलील अहमद।

कौन हैं कीर्ति आज़ाद जिन्होंने ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर उठाए सवाल? जानें भारत के लिए खेले कितने मैच

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

ऑस्ट्रेलिया।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com