IPL 2026: धोनी 8वें नंबर पर, तो ऋषभ पंत ने बदली अपनी बल्लेबाजी पोजीशन, इस क्रम पर खेलते आएंगे नजर
Published - 22 Mar 2026, 01:55 PM | Updated - 22 Mar 2026, 02:02 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है. दोनों टीमों की भिड़त 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में होगी. इस मैच में जीता का भार कप्तान ऋषभ पंत के कंधों पर होगा.
IPL 2026 की शुरूआत से पहले ऋषभ पंत को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में ऋषभ पंत नए नंबर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं, धोनी भी आगामी सीजन में नंबर 7 की जगह 8 पर खेलेंगे.
IPL 2026: Rishabh Pant नंबर 3 पर करेंगे बैटिंग

दरअसल, IPL 2026 में ऋषभ पंत के नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने की प्रबल संभावना है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान के रूप में उनपर जीत के साथ अच्छे प्रदर्शन करने की भी जिम्मेदारी होगी.
वह टीम के लिए अच्छी शुरूआत दिलाने के लिए ऊपर बैटिंग कर सकते हैं. बतौर कप्तान वह LSG को एक स्थिर पारी दिलाना चाहते हैं. ऐसे में मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि पंत नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ की भारी रकम में अपने साथ जोड़ा था. उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी गई. लेकिन फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर पंत खरे नहीं उतरे. IPL 2025 में भारतीय बल्लेबाज-विकेटकीपर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.
IPL 2025 में पंत का निराशाजक प्रदर्शन
पंत की अगुवाई में LSG आईपीएल 2025 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. जिस कारण टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर रही. क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना था कि हाई प्राइस टैग होने की वजह से पंत पूरे सीजन दबाव में रहे. जिस कारण वह कप्तानी के साथ बल्ले से भी रन बनाने में विफल रहे. ऋषभ पंत ने 2025 में टोटल 269 रन ही बनाए थे. हालांकि, पूरे सीजन में उनके बल्ले से एक शतक भी निकला.
हाल ही में संजीव गोयनका ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए पंत के प्रदर्शन पर बात की. उनका मानना है कि पिछले सीजन में LSG की खराब परफॉर्मेंस में पंत का हाथ नहीं था. उन्होंने कहा, मुझे ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा है. कभी कभी आप लोग (मीडिया) बोलती है कि टीम में पंत नही रहेगा. यह सब सुनकर मुझे हंसी आती है. लोग व्यूज के लिए ऐसा कर रहे हैं
संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत पर क्या कहा?
संजीव गोयनका ने पंत की तारीफ करते हुए आगे कहा कि, वह एक अच्छे खिलाड़ी है और टीम को अपना सौ प्रतिशत देता है. गोयनका ने बताया कि, वह सीधी बात करता है. जब भी कोई कप्तान या खिलाड़ी फ्रेंचाइजी को अपना सबकुछ देता है तो आप उनसे ज्यादा उम्मीद करते हैं.
संजीव गोयनका के मुताबिक, पंत के लिए पिछला सीजन कैसा भी रहा हो. लेकिन इस बार वह अपने नए अवतार में दिखाई देंगे. हालांकि, उनपर डबल दबाव है. क्योंकि पिछले वक्त से वह सीमित ओवरों में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पंत को जगह नहीं मिली थी.
अब वह आगमी आईपीएल में भी खुद साबित करने में असफल रहते हैं तो वनडे टीम में भी उनकी जगह खतरे में आ जाएगी. अगर उन्हें ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलना है तो IPL 2026 में अच्छा प्रर्दशन करना होगा.
सवाल उठने के बाद सुनील गावस्कर ने आलोचकों को दिया जवाब, बताया क्यों किया था पाकिस्तानी क्रिकेट शो?
धोनी नंबर 8 पर खेलेंगे
एमएम धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स में नई पोजिशन पर खेलते नजर आएंगे. वह नंबर सात को छोड़कर 8 पर खेलेंगे. इसका खुलासा हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के जरिये किया था. हालांकि, नंबर चेंज करने का कारण क्या है? कोई जानकारी सामने नहीं आई है. धोनी का कहना है कि आने वाले वक्त में इसकी वजह पता लगेगी.
माना जा रहा है कि थाला IPL 2026 में आखिरी बार खेलते हुए नजर आएंगे. इसके बाद वह आईपीएल को अलविदा कह देंगे. आगामी सीजन में वह CSK के लिए उत्तराधिकारी की तलाश में है. माही रिटायरमेंट से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के उज्जवल भविष्य के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में जुटे हुए हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर