IPL 2026: DC के ट्रिस्टन स्टब्स को रोका गया, MI के पांड्या को मिली मंजूरी! जानें क्यों? और क्या कहते हैं ग्लव्स बदलने के नियम
Published - 13 Apr 2026, 01:48 PM | Updated - 13 Apr 2026, 01:54 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में रविवार 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 रनों से जीत दर्ज की. वहीं, मुकाबले के दौरान एक नजारा ऐसा देखने को मिला कि जिसे लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. दरअसल, यह मामला हार्दिक पांड्या के गल्व्स बदलने से जुड़ा है.
IPL 2026: क्या है गल्व्स बदलने का मामला?

दरअसल, IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने ओवर्स के बीच में गल्व्स बदला. ऐसा उन्होंने दो बार किया, और अंपायर ने भी उन्हें नहीं रोका. जबकि, एक दिन पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने गलव्स बदलने की मांग की थी. लेकिन उनकी अपील को खारिज कर दिया गया. इसके बाद वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए.
ट्रिस्टन स्टब्स गल्व्स बदलने की मांग की थी. लेकिन चौथे अंपायर ने मना कर दिया. दूसरी ओर नितीश राणा को भी ग्रांउड के अंदर जाने नहीं दिया गया. ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने के बाद डीसी खेमे में गुस्सा फूट पड़ था. इतना की नितीश राणा अंपायर से तीखा बहस करने लगे.
वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने भी गुस्से में बल्ला पटका. गौरतलब है कि नितीश राणा की इस हरकत पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया.
फैंस ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर अब फैंस हार्दिक पांड्या के दो बार गलव्स उठाने पर सवाल उठा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि हार्दिक ने दो बार गलव्स चेंज किए. जबिक, डीसी के स्टब्स की मांग तक को ठुकरा दिया गया. उनके साथ ऐसी नाइंसाफी क्यों हुई है.
कुछ यूजर्स का मानना है कि हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, और टीम की मालकिन नीता अंबानी कुछ भी करवा सकती है. हालांकि, बीसीसीआई के नियमनुसार हार्दिक को गलव्स बदलने का मौका मिला था.
IPL 2026 को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, 2 पोस्टर बॉय खिलाड़ी हुए चोटिल, इनके बगैर फीका लगेगा सीजन
क्या कहता है BCCI का नियम?
ट्रिस्टन स्टब्स के मामले में, ग्लव्स बदलने की अनुमति एक चलते ओवर के दौरान की गई थी, इसलिए अंपायरों ने बदलाव की मंजूरी नहीं दी. जबकि हार्दिक पांड्या के केस में ओवरों के बीच उन्होंने अपने ग्लव्स बदले थे, जो कि IPL नियमों के मुताबिक एकदम मान्य है.
दोनों बल्लेबाजों के समय में इसी अंतर के कारण, दोनों मैचों में अंपायर का अलग-अलग फैसला देखने को मिला था. किसी चलते ओवर में ग्लव्स के फटने की स्थिति में ही उसे बदला जा सकता है. हालांकि उसके लिए भी बल्लेबाज को पहले चौथे अंपायर की अनुमति लेनी होगी.
IPL मैचों के नियमों के अनुसार, बल्लेबाजों को आम तौर पर इन मौकों पर अपने ग्लव्स बदलने की इजाज़त होती है:
1. ओवरों के बीच
2. ऑफिशियल ब्रेक के दौरान
3. ग्लव्स के फटने की स्थिति में अंपायर की मंज़ूरी से
IPL 2026: लगातार 3 हार के बाद MI के प्लेऑफ के रास्ते बंद! अब हर हाल में इतनी जीत जरूरी, समझें समीकरण
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर