IPL 2026 के सभी टीम के कप्तान-हेड कोच, गेंदबाजी-बल्लेबाजी COACH, मेंटोर-डायरेक्टर का हुआ ऐलान

Published - 26 Mar 2026, 10:42 AM | Updated - 26 Mar 2026, 10:52 AM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच शुरू होने में अब केवल कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। टूर्नामेंट की पहली भिड़ंत 28 मार्च को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी, जो कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच और रोमांच के लिए प्रशंसक पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले सभी टीम के कप्तान, हेड कोच, गेंदबाजी कोच, बल्लेबाजी कोच, मेंटोर, डायरेक्टर का ऐलान हो चुका है। चलिए विस्तारपूर्वक आपको बताते हैं कि किस फ्रेंचाइजी में कौन-सा पद कौन संभाल रहा है।

यहां देखें फ्रेंचाइजियों की पूरी लिस्ट।

टीमकप्तानमुख्य कोचबैटिंग कोचबॉलिंग कोचडायरेक्टर / मेंटर
चेन्नई सुपर किंग्सऋतुराज गायकवाड़स्टीफन फ्लेमिंगमाइकल हसीएरिक सिमंस
दिल्ली कैपिटल्सअक्षर पटेलहेमांग बदानीमुनाफ पटेलमुनाफ पटेलवेणुगोपाल राव
गुजरात टाइटन्सशुभमन गिलआशीष नेहरामैथ्यू हेडनआशीष नेहराविक्रम सोलंकी
कोलकाता नाइट राइडर्सअजिंक्य रहाणेअभिषेक नायरअभिषेक नायरटिम साउथीड्वेन ब्रावो
लखनऊ सुपर जायंट्सऋषभ पंतजस्टिन लैंगरमैथ्यू मोटभरत अरुणजहीर खान
मुंबई इंडियंसहार्दिक पांड्यामहेला जयवर्धनेकीरोन पोलार्डलसिथ मलिंगासचिन तेंदुलकर
पंजाब किंग्सश्रेयस अय्यररिकी पोंटिंगरिकी पोंटिंगजेम्स होप्स
राजस्थान रॉयल्सरियान परागकुमार संगकाराविक्रम राठौरशेन बॉन्डकुमार संगकारा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुरजत पाटीदारएंडी फ्लावरदिनेश कार्तिकओंकार साल्वीमो बोबाट
सनराइजर्स हैदराबादईशान किशनडैनियल विटोरीहरीश जयकुमारवरुण आरोनएम. मुरलीधरन

IPL 2026: पहले फेज का शेड्यूल हुआ है जारी

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए बीसीसीआई ने फिलहाल सिर्फ पहले फेज का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें प्रत्येक टीमों के चार-चार मैच खेले जाएंगे। वहीं, पहले फेज में कुल 20 मैच आयोजित होंगे।

बता दें कि, भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही दूसरे फेज का शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है, क्योंकि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

RCB vs SRH Match 1 Preview: जानें IPL के पहले मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

28 मार्च से।

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com