करोड़ों की लगी बोली! लेकिन अब प्लेइंग XI से गायब, सिर्फ पानी पिलाते नजर आ रहे ये 4 खिलाड़ी

Published - 06 Apr 2026, 04:51 PM | Updated - 06 Apr 2026, 04:52 PM

IPL 2026

IPL 2026: दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है। इस मंच पर प्रदर्शन करके न सिर्फ वह अपनी प्रतिभा को सामने लाता है, बल्कि राष्ट्रीय टीम में भी खेलने का मौका मिलता है।

यही कारण है कि युवा प्रतिभाएं बड़े मंच में बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में करोड़ों रुपये की राशि पाने वाले चार प्लेयर्स ऐसे हैं जो कि अभी तक प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। यह खिलाड़ी सिर्फ पानी पिलाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट इनको प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं दे रहा है।

IPL 2026: आकिब नबी को नहीं मिला एक भी मैच

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन (IPL 2026) में आकिब नबी को 8.40 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करके खरीदा था। लेकिन अभी तक दिल्ली ने खेले दो मैचों में इस खिलाड़ी को एक भी मैच खेलने का मौका दिया है।

चौंकाने वाली बात ये है कि आकिब ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू-कश्मीर की ओर से खेलते हुए टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लिए थे। जबकि फाइनल में जम्मू-कश्मीर को खिताब जिताने में आकिब का काफी अहम रोल रहा था। लेकिन इसके बावजूद दिल्ली ने 8.40 करोड़ रुपये में इस प्लेयर को खरीदने के बावजूद सिर्फ बेंच पर बैठाकर रखा हुआ है।

क्विंटन डी कॉक भी बैठे हैं बेंच पर

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस ने उनकी 1 करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था, लेकिन अभी तक इस प्लेयर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

शुरुआती दोनों मैचों में डी कॉक सिर्फ पानी पिलाने का कार्य करते नजर आए थे। जबकि भविष्य में भी इस प्लेयर को मौका मिलना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दे रही है। ऐसे में क्विंटन डी कॉक का खेलना इस सीजन थोड़ा मुश्किल है।

वेंकटेश अय्यर को चांस नहीं दे रही आरसीबी

अपने शुरुआती दो मैच जीतने (IPL 2026) के बाद गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर मौजूद है। लेकिन उन्होंने शुरुआती दोनों मैचों में वेंकटेश अय्यर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है।

अय्यर को फ्रेंचाइजी ने छोटी नीलामी में 7 करोड़ रुपये की मोटी कीमत देखकर खरीदा था, जबकि उनका पिछला सीजन काफी साधारण रहा था। लेकिन आरसीबी ने इस प्लेयर पर भरोसा जताया और सात करोड़ रुपये खर्च कर दिए। मगर पहले दो मैचों में वह सिर्फ पानी पिलाने वाले किरदार में नजर आए हैं।

तेजस्वी सिंह को केकेआर ने दिए 3 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन (IPL 2026) में अनकैप्ड प्लेयर तेजस्वी सिंह दहिया को उनकी बेस प्राइज से 10 गुना कीमत देखकर खरीदा था। लेकिन अभी तक उनको इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

तेजस्वी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और बड़े-बड़े सिक्स लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद केकेआर ने उनको एक भी मैच में मौका नहीं दिया। ऐसे में यह माना जा सकता है कि तीन बार की चैंपियन केकेआर ने तेजस्वी को 3 करोड़ रुपये सिर्फ इस सीजन पानी पिलाने के लिए दिए हैं।

Rajat Patidar ने Kohli-Tim David को किया नजरअंदाज, इस खिलाड़ी को दिया RCB की सक्सेस का क्रेडिट

Tagged:

Quinton de Kock IPL 2026 Auqib Nabi Tejasvi singh Dahiya
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com