IPL 2026: अभी बल्ला खामोश! जल्द आएगा इन 4 बल्लेबाजों के रन का तूफान, अंत तक जीत सकते हैं Orange Cap
Published - 06 Apr 2026, 05:32 PM | Updated - 06 Apr 2026, 05:36 PM
Table of Contents
IPL 2026: आईपीएल 2026 का सफर धीरे-धीरे और ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है. हर मैच के साथ ही ऑरेंज कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. कई बल्लेबाज है, जो कि अपने बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं. जबकि, कुछ बड़े नाम ऐसे भी हैं जिनका बल्ला अभी तक पूरी तरह शांत रहा है. लेकिन माना जा रहा है कि अभी पूरा सीजन बाकी है.
ऐसे में यह बैटर अपनी फॉर्म में आ गए थे ऑरेंज कैप जीतने की सूची में सबसे आगे निकल सकते हैं. चलिए तो आगे जानते हैं कौन हैं यह 4 खिलाड़ी जो IPL 2026 सीजन के अंत तक भी Orange Cap विनर बन सकते हैं....
IPL 2026: अभी बल्ला खामोश! जल्द आएगा इन 4 बल्लेबाजों के रन का तूफान
1. केएल राहुल

सबसे पहला नाम केएल राहुल का है. वह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी कहे जाते हैं. पिछले कई सीजन में उन्होंने लगातार अपने बल्ले से रन बनाए हैं. हालांकि, पिछले दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चला है. दिल्ली कैपिटल्स के इस सीजन केएल राहुल ने दो पारियों में सिर्फ 1 ही रन बनाए है.
हालांकि. अपनी तकनीक और क्लासिक बल्लेबाजी के कारण केएल राहुल अब भी दनादन रन ठोक सकते हैं. अगर वह अपनी लय पकड़ लेते हैं तो खतरनाक गेंदबाजों को भी उन्हें रोक पाना मुश्किल है.
2. संजू सैमसन
दूसरे नंबर पर संजू सैमसन का नाम है. IPL 2026 की शुरूआत से पहले उन्होंने वर्ल्ड कप 2026 में खूब रन बनाए थे. जिस कारण वह टूर्नामेंट ऑफ द प्लेयर भी रहे थे. संजू अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. उनमें छोटी पारियों को बड़ी में बदलने की क्षमता है.
लेकिन आईपीएल की शुरूआत से ही संजू का बल्ला शांत रहा है. इस सीजन उन्होंने 3 पारियों में सिर्फ 22 कूटे हैं. अगर वह अपनी पुरानी फॉर्म में वापिस आ जाते हैं, तो ऑरेंज कैप जीतने की रेस में जरूर शामिल होंगे.
RR के खिलाफ मैदान में उतरेंगे Hardik Pandya या नहीं? मुंबई इंडियंस कप्तान को लेकर स्थिति हुई साफ
3. कैमरन ग्रीन
कैमरन ग्रीन का नाम तीसरे पायदान पर है. ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर में तेजी से ऊपरी या मध्यक्रम में रन बनाने की समक्षा है. वह तेजी से रन बनाने में माहिर हैं. ग्रीन अपने हाथों से बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. लंबी हाईट के कारण उन्हें उछालभरी गेंदबाजी और विस्फोटक बैटिंग करने की अच्छी-खासी काबिलियत है.
हालांकि, आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अभी तक उनके बल्ले ने कुछ कमाल नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि वह एक लंबी पारी के साथ ऑरेंज कैप की जीतने की सूची में आ सकते हैं . अब तक ग्रीन ने 2 मैचों में सिर्फ 20 रन बनाए हैं.
4. जोस बटलर
चौथा और आखिरी नाम जोस बटलर का है. इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने आईपीएल इतिहास में कई यादगार पारियां खेली है. बटलर एक बार क्रीज पर सेट हो जाए, तो टीम को मैच जीताने के बाद ही सांस लेते हैं. गेंदबाजों के लिए उन्हें आउट करना नामुमकिन होता है.
लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में उनका प्रदर्शन अब तक प्रभावी नहीं रहा है. बटलर ने गुजरात के लिए अभी तक 2 मैचों में महज 64 रन बनाए हैं. अगर वह अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आते हैं तो IPL 2026 में ऑरेंज कैप विनर बन सकते हैं.
Ambati Rayudu ने बताया RCB से लगातार क्यों हार रही CSK? कहां पर हो रही बड़ी चूक
Tagged:
kl rahul Sanju Samson Cameron Green jos buttler orange cap IPL 2026 Indian Premier League 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर