IPL 2026: बुमराह के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर इन 5 खतरनाक गेंदबाजों पर, अब इनको तोड़ने का इरादा
Published - 09 Apr 2026, 09:32 AM | Updated - 09 Apr 2026, 09:51 AM
IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और 15 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल की सूरत साफ होने लगी है। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर सनसनी मचा दिया है।
उन्होंने न केवल जसप्रीत बुमराह का डटकर सामना किया, बल्कि मुंबई के लिए खेल रहे ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर अपनी ताकत का अहसास कराया। अब वैभव का लक्ष्य IPL 2026 में उन 5 खतरनाक गेंदबाजों को निशाना बनाना है, जो अपनी गति और फिरकी से बल्लेबाजों को डराते हैं।
मथीशा पथिराना से होगी टक्कर

कोलकाता नाइट राइडर्स के मथीशा पथिराना IPL 2026 में अपनी सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने उनके खिलाफ खास तैयारी की है। पथिराना का स्लिंगी एक्शन किसी भी नए बल्लेबाज को भ्रमित कर सकता है, लेकिन वैभव जिस बेखौफ अंदाज में खेल रहे हैं, उनका इरादा पथिराना की गति का इस्तेमाल बाउंड्री के लिए करने का है। इस सीजन की यह सबसे बड़ी भिड़ंत होने वाली है।
CSK को लगा तगड़ा झटका, पूर्व कप्तान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर, नहीं खेल पायेगा मैच
लखनऊ के स्पीड स्टार को मात देने का प्लान
लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव अपनी 150+ किमी की रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। IPL 2026 में मयंक ने कई दिग्गजों को अपनी शॉर्ट बॉल्स से परेशान किया है।
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंटरव्यू में संकेत दिया था कि उन्हें तेज गति की गेंदें खेलना पसंद है। प्रिंस की रफ्तार और वैभव की आक्रामकता के बीच का मुकाबला देखने लायक होगा, जहाँ वैभव उन्हें बैकफुट पर धकेलने का इरादा रखते हैं।
ड्रंक एंड ड्राइव के केस में फंस चुके हैं ये 2 क्रिकेटर, भारतीय खिलाड़ी का भी नाम शामिल
IPL 2026 में दिल्ली के स्पीडस्टर के खिलाफ मास्टरक्लास
दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क अपनी घातक इन-स्विंग के लिए मशहूर हैं। हालांकि स्टार्क ने IPL 2026 की शुरुआत में कुछ संघर्ष किया है, लेकिन उनकी वापसी हमेशा खतरनाक होती है।
वैभव सूर्यवंशी, जो खुद बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, स्टार्क की स्विंग को काटने के लिए क्रीज का बेहतरीन इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं। वैभव का लक्ष्य स्टार्क के खिलाफ पावरप्ले में आक्रामक रुख अपनाना है।
गुजरात के कप्तान की रहस्यमयी फिरकी का तोड़
गुजरात टाइटंस के कप्तान राशिद खान IPL 2026 में अपनी फिरकी से मैच का पासा पलट रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी के लिए राशिद की गुगली को पढ़ना एक बड़ा इम्तिहान होगा।
वैभव ने नेट प्रैक्टिस के दौरान लेग स्पिन के खिलाफ घंटों पसीना बहाया है। वह राशिद को सेटल होने का मौका नहीं देना चाहते और उनकी कप्तानी वाली टीम के खिलाफ बड़े शॉट्स खेलने का इरादा रखते हैं।
स्वींग किंग से अगला जंग
राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला आरसीबी से होना है जिसके लिए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से तैयार हैं। वैभव का मकसद इस मैच में भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों को अपने रडार में लेना चाहेंगे।
भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी के बीच का मुकाबला देखना इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि एक खिलाड़ी बेखौफ मारने वाला है तो वहीं दूसरा रन बचाने वाला।
10 फरवरी को असम में खेला जाने वाला आरआर बनाम आरसीबी के बीच का मुकाबला में सिर्फ वैभव ही नहीं बल्कि विराट कोहली का भी भव्य रूप देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर इस दिन रनों की बरसात देखने को मिलेगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर