IPL 2026: स्टार स्पोर्ट्स के 10 एक्सपर्ट्स ने चुने ऑरेंज कैप के दावेदार, जानिए किन-किन खिलाड़ियों पर लगाया दांव

Published - 29 Mar 2026, 10:29 AM

IPL 2026

IPL 2026: 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है. पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. दोनों टीमों ने 200+ स्कोर किया. इस मैच में ही नहीं बल्कि हर मैच अब रनों का अंबार लगने वाला है.

हर सीजन की तरह इस बार भी कोई एक बल्लेबाज होगा जो अपनी बैटिंग से धड़ाधन रन बनाएगा. IPL 2026 की ऑरेंज कैप अपने नाम करेगा. इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स के 10 एक्सपर्ट्स ने अपनी पसंद से ऑरेंज कैप के दावेदार चुने हैं.

IPL 2026: फाफ और सबा करीम ने भारतीय क्रिकेटर का लिया नाम

IPL 2026

दरअसल, RCB के पूर्व कप्तान ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी पंसद के अनुसार ऑरेंज कैप विनर के तौर पर विराट कोहली का नाम लिया है. फाफ और कोहली दोनों ही बेहद करीब रहे हैं.

दोनों का रिश्ता आरसीबी के लिए खेलते हुए मजबूत हुआ है. जो ना सिर्फ उनकी बैटिंग में दिखाई देता था बल्कि मैदान के बाहर भी नजर आता है. जब ऑरेंज कैप के दावेदारों का जिक्र हुआ तो, फाफ डुप्लेसिस किंग कोहली का नाम लेना नहीं भूले.

फाफ ने ही नहीं बल्कि, भारत के पूर्व क्रिकेटर सबा करीब ने भी विराट कोहली का नाम लिया. उनका मानना है कि IPL 2026 में चीकू रनों की बौछार करने वाले हैं.

हरभजन और मोहम्मद कैफ ने किस को बनाया विनर?

भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने कोहली, श्रेयस अय्यर और भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम लिया है. भज्जी के मुताबिक, इन तीनों में से कोई एक खिलाड़ी ऑरेंज कैप का दावेदार बन सकता है. तीनों ही टी20 फॉर्मेट में मंझे हुए खिलाड़ी हैं और कोहली-अय्यर तो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

वहीं, मोहम्मद कैफ का मानना है कि साई सुदर्शन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में ऑरेंज कैप के विजेता रहेगा. दिलचस्प बात यह है कि कि सुदर्शन आईपीएल 2025 के सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं.

पीयूष चावला और बालाजी ने चुने दावेदार

भारतीय टीम के पूर्व लक्ष्मीपति बालाजी के अनुसार, केएल राहुल 2026 के ऑरेंज कैप विनर बन सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह ओपनिंग करेंगे. ऐसे में केएल को रन बनाने के ज्यादा मौके मिलेंगे. वहीं, पीयूष चावला का कहना है कि, ईशान किशन अपनी फॉर्म में हैं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रन बरसाने के बाद वह IPL में भी नहीं रूकेंगे. लिहाजा, यह सीजन 'पॉकेट डायनामाइट' के नाम रहने वाला है.

also Read: LIO vs TIT Today Match Prediction, Final: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के नाम रहेगा सीजन

गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा ने भी साई सुदर्शन का नाम लिया है. GT के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी साई IPL 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं. संजय बांगर के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव अपने पुराने अवतार में नजर आएंगे. वह ना सिर्फ इस सीजन अच्छा खेलेंगे बल्कि ऑरेंज कैप के भी दावेदार रहेंगे.

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर एरोन फिंच ने भारतीय युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का चयन किया है. हाल ही में दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का भी हिस्सा थे.

ईशान के लिए यह टूर्नामेंट अच्छा रहा. वहीं, अभिषेक अपनी फॉर्म से परेशान रहे. इसके बावजूद एरोन फिंच ने SRH ओपनर अभिषेक पर भरोसा जताया है.

Also Read: टीम इंडिया से संन्यास लेकर अमेरिका पहुंचे Ravichandran Ashwin, अब वहीं की टीम के लिए खेलेगा ये भारतीय स्पिनर

Tagged:

RCB vs SRH star Sports IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19वां

RCB ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com