RR vs MIL मुबई के खिलाफ रियान पराग ने चला मास्टर स्ट्रोक, शिमरोन हेटमायर की छुट्टी तो इस धाकड़ बल्लेबाज की Playing-XI में एंट्री!

Published - 30 Apr 2025, 12:33 PM

मुबई के खिलाफ रियान पराग ने चला मास्टर स्ट्रोक, शिमरोन हेटमायर की छुट्टी तो इस धाकड़ बल्लेबाज  को Pl...
मुबई के खिलाफ रियान पराग ने चला मास्टर स्ट्रोक, शिमरोन हेटमायर की छुट्टी तो इस धाकड़ बल्लेबाज की Playing-XI में करा सकते हैं एंट्री Photograph: ( Google Image )

RR vs MI Playing-XI : गुरूवार (1 मई) को राजस्थान रॉयल्स की टीम का आईपीएल में 5 बार की आईपीएल विजेता रही मुंबई इंडियंस से होगा. यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम साढ़े सात बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे का सामना करेगी. मुंबई की इस समय मजबूत स्थिति में है तो राजस्थान के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के आसार बन गए हैं. ऐसे में राजस्थान के युवा कप्तान रियान पराग से उम्मीदें होगी कि वह मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज कर रजवाड़ों की उम्मीद को जिंदा रखना चाहेंगे. आइए इस मैच से पहले RR की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में जान लेते हैं.

RR vs MI Playing-XI : रियान पराग मुंबई के जीत के रथ को रोक पाएंगे ?

RR vs MI : रियान पराग मुंबई के जीत के रथ को रोक पाएंगे ?
RR vs MI : रियान पराग मुंबई के जीत के रथ को रोक पाएंगे ? Photograph: ( Google Image )

आईपीएल में संजू सैमसन के बाहर हो जाने के बाद रियान पराग के हाथों में राजस्थान रॉयल्स की बागडोर है. उनकी कप्तानी में टीम बुरे दौरे से गुर रही है. ऐसे में बड़ा सवाल ये हैं कि उनकी मुंबई जैसी बड़ी टीम के खिलाफ क्या प्लानिंग होगी. मुंबई इस समय जीत के घोड़े पर सवार है. बता दें कि दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस अभी भी प्रतियोगिता में मजबूत स्थिति में है और 10 मैचों में से छह जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.

जबकि राजस्थान रॉयल्स दस मैचों में केवल तीन जीत के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है. वहीं आकंड़े भी मुंबई की टीम को फेवर करते दिख रहे हैं. दोनों टीमों का 31 आईपीएल आमना-सामना हुआय जिसमें 16 मैच मुंबई ने जीते हैं जबकि राजस्थान को 15बार जीत मिली है. क्या रियान पराग मुंबई के जीत के अभियान को रोक पाएंगे या फिर मुंबई मार ले जाएगी बाजी. यह देखना रोचक होगा.

शिमरोन हेटमायर को किया जा सकता है बाहर

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान मुंबई इंडियंस के खिलाफ खराब फॉर्म से जूझ रहे शिमरोन हेटमायर को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. इस बार उन्होंने बल्ले से निराश किया है. उनके पास 2 बार ऐसे चांस आए जहां से वे टीम को मैच जीता सकते थे. लेकिन, लखनऊ और दिल्ली के खिलाफ 9 गेंदों में 6 रन चेज कर पाए. उनकी फॉर्म की बात करे तो 10 मुकाबले खेले हैं. 23 की खराब औसत से सिर्फ 187 रन बनाए हैं. इस दौरान सिर्फ 1 बार 52 रनों की पारी खेली. ऐसे में मुंबई के खिलाफ उन्हें एकादश से बाहर किया जा सकता है.

शुभम दुबे को दिया जा सकता है चांस

शेमरोन हेटमायर को बाहर किया जाता है तो उनकी शुभम दुबे को शामिल किया जा सकता है. हालांकि, इस सीजन उनका भी प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है. मगर फ्रेंचाइजी एक बार फिर उन्हें आजमाना चाहेंगी. अगर मौका मिलता है शुभम दुबे बड़ी पारी खेल आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे. जबकि दूसरी ओर बाएं हाथ यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें होंगी दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

मुंबई के खिलाफ राजस्थान की संभावित प्लेइंग- XI : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक

यह भी पढ़े: एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 2026 में इस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Tagged:

IPL 2025 RR vs MI Shimron Hetmyer Shubham Dubey RR Playing XI
Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com