चोट खत्म, अब होगा धमाका! CSK का सबसे बड़ा मैच विनर हुआ फिट, DC के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेगा मैच
Published - 05 Apr 2026, 01:20 PM | Updated - 06 Apr 2026, 01:01 PM
Table of Contents
CSK: आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. टीम को अब तक एक जीत भी नसीब नहीं हुई है. IPL 2026 की शुरूआत में ही सबसे बड़ा झटका CSK को एमएस धोनी के बाहर होने से लगा था. फिर टीम का एक मैच विनर खिलाड़ी चोटिल हो गया था.
लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. चेन्नई का सबसे बड़ा मैच विनर प्लेयर फिट हो गया है अब जल्द ही वापसी करेगा.
CSK का मैच विनर खिलाड़ी हुआ फिट
🚨 THE RETURN OF DEWALD BREVIS 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 4, 2026
- Brevis is set to play vs Delhi Capitals on April 11th. [Rohit Juglan] pic.twitter.com/xWYfJKQQNg
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले CSK के डेवाल्ड ब्रेविस फिट हो गए है. मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, डेवाल्ड ब्रेविस 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं.
उनके आने से टीम की बैटिंग को मजबूती मिलेगी. डेवाल्ड ब्रेविस की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स का मध्यक्रम काफी कमजोर हो गया था. लेकिन अब उनकी वापसी से क्रिकेट प्रेमियों ने राहत की सांस ली है.
डेवाल्ड ब्रेविस को क्या हुआ था?

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को मैच से पहले प्रैक्टिस मैच के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस चोटिल हो गए थे. ट्रेनिंग के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण वह RR के खिलाफ पहले मैच से ही होने बाहर होना पड़ा था. हालांकि, वह अपनी शानदार फॉर्म में थे. लेकिन दुर्भाग्यवश वह इंजर्ड हो गए.
लेकिन अब उनकी वापसी से चेन्नई फैंस को जीत की उम्मीद जगी है. CSK अब तक अपने दो मुकाबले खेल चुकी है, और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है.
डेवाल्ड ब्रेविस 'बेबी AB' के नाम से भी जाने जाते हैं. खासकर वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनको लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता है.
टूर्नामेंट की अभी शुरूआत है, ऐसे में योले आर्मी के लिए यह अच्छी खबर है कि वह पहले से फिट है और अब CSK के लिए खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
IPL हिस्ट्री के 2 सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स का हुआ ऐलान, इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों को मिला ये खास खिताब
डेवाल्ड ब्रेविस का आईपीएल प्रदर्शन
डेवाल्ड ब्रेविस ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2022 में डेब्यू किया था. मुंबई इंडियंस ने उन्हें 3 करोड़ की मोटी राशि में अपनी टीम में शामिल किया था. उस सीजन उन्होंने 7 मुकाबलों में 161 रन बनाए थे. 3 साल तक बेबी AB MI के साथ जुड़े रहे. लेकिन साल 2026 में मेगा ऑक्शन में नाम आने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 2.20 करोड़ में खरीद लिया.
डेवाल्ड ब्रेविस ने IPL में अब तक कुल 16 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 153.20 के स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं.
KKR vs PBKS Pitch Insight: मैच बनेगा रन फेस्ट या लो स्कोरिंग ड्रामा? जानें पिच का पूरा विश्लेषण
Tagged:
csk Indian Primier League CSK vs PBKS IPL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर