टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, न्यूजीलैंड सीरीज वाले 2 खिलाड़ियों का कटा पत्ता

Published - 31 Jan 2026, 06:19 PM | Updated - 31 Jan 2026, 06:29 PM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। पहले ही सीरीज़ अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम की नज़र इस मैच को जीतकर सीरीज़ पर 4-1 से कब्ज़ा जमाने पर होगी।

इस मुकाबले के तुरंत बाद टीम इंडिया का पूरा फोकस आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) पर होगा, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है।

इसी अहम टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें न्यूजीलैंड सीरीज़ में शामिल दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

T20 World Cup 2026 में दो खिलाड़ियों का कटा पत्ता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए भारतीय टीम के अपडेटेड स्क्वॉड में दो अहम नामों को बाहर कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज़ का हिस्सा रहे श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल पाई है।

रवि बिश्नोई ने इस सीरीज़ में दो मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने कुल तीन विकेट हासिल किए। हालांकि उनकी गेंदबाज़ी प्रभावशाली रही, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने संयोजन और रणनीति को ध्यान में रखते हुए उन्हें अंतिम स्क्वॉड से बाहर रखने का फैसला लिया।

वहीं श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज़ पूरी तरह निराशाजनक साबित हुई। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, जिससे यह पहले से ही साफ संकेत मिल गया था कि उनका टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन मुश्किल हो सकता है। अंततः भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए टीम से बाहर कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन दो खिलाड़ियों को मिली जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए घोषित भारतीय टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज़ का हिस्सा नहीं बन पाए थे। चयनकर्ताओं ने टीम संयोजन और ऑलराउंड विकल्पों को ध्यान में रखते हुए तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया है।

तिलक वर्मा चोट से उबरने के बाद पूरी तरह फिट माने जा रहे हैं और मिडिल ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी टीम इंडिया को मजबूती देती है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर अपनी ऑलराउंड क्षमता के चलते चयनकर्ताओं की पसंद बने, क्योंकि वह पावरप्ले में किफायती गेंदबाज़ी के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड सीरीज़ से बाहर रहने के बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जाना यह साफ संकेत देता है कि टीम मैनेजमेंट टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में अनुभव और संतुलन को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है।

7 फरवरी से भारत करेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत

टीम इंडिया 7 फरवरी से अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के अभियान की शुरुआत करेगी। भारत अपना पहला ग्रुप मुकाबला अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में मैदान में उतरेगी।

ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा। टीम इंडिया के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खल सकती इन 3 खिलाड़ियों की कमी, कोच गंभीर के इशारें पर नही किये गये शामिल

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Tilak Varma T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com