बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, 6 फीट लंबे 5 खिलाड़ियों को मिला मौका
Published - 17 Feb 2026, 11:54 AM | Updated - 18 Feb 2026, 10:55 PM
Table of Contents
T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका को हराया था। जबकि दूसरे मैच में भारत ने नामीबिया के खिलाफ 93 रन की विशालकाय जीत दर्ज की थी।
इसके बाद 15 फरवरी को श्रीलंका के मैदान पर सूर्या एंड कंपनी का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हुआ था, जहां भारत ने 61 रन की शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन अब बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारत की अपडेटेड टीम सामने आ चुकी है, जिसमें छह फीट लंबे पांच खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
T20 World Cup: भारत के कप्तान-उप कप्तान हुए तय
भारतीय टीम को लीग चरण में अपना अंतिम मुकाबला 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के साथ खेला। हालांकि, भारत के लिए यह मैच केवल औपचारिकता के लिए होगा, क्योंकि वह पहले ही सुपर-8 (T20 World Cup) में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
इस मैच और आगामी मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे तो उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल दिखाई देंगे। बता दें कि, सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने विरोधी टीमों पर जिस प्रकार से डॉमिनेंस दिखाया है, उसने भारत के T20 World Cup जीतने की उम्मीदों को और पुख्ता कर दिया है।
अभिषेक, ईशान, सिराज भी बरकरार
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की शुरुआत बेहद खराब रही है। अभिषेक ने यूएसए के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में डेब्यू किया था, लेकिन वहां पर वह गोल्डन डक का शिकार बने थे। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ खेले दूसरे मैच में भी वह बिना खाता खोले आउट हो गए।
लेकिन चयन समिति ने अभिषेक पर अटूट विश्वास बनाए रखा है। इसके अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को भी दल में बरकरार रखा है तो मोहम्मद सिराज भी 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हिस्सा हैं। बता दें कि, भारतीय आगामी मैचों में सेम स्क्वाड के साथ खेलने वाली है और इसमें किसी भी तरह के बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है।
बाबर आजम के गुरु बने रविचंद्रन अश्विन, खराब फॉर्म से निकलने का दिया ये रामबाण सुझाव
6 फीट लंबे 5 खिलाड़ियों को मिला मौका
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए चुने गए भारतीय स्क्वाड में पांच ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जिनकी लंबाई छह फीट से ऊपर थी। इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं।
बता दें कि, इनमें से शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और उप कप्तान अक्षर पटेल टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का प्रमुख हिस्सा है तो अर्शदीप सिंह भी अब तक वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में तीन मुकाबले खेल चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
‘जाहिल, बेकार, घटिया…’ विवाद पर पलटे शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी से माफी मांगकर दी सफाई
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर