ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज की घोषणा, टीम इंडिया के ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान
Published - 23 Mar 2026, 02:05 PM | Updated - 23 Mar 2026, 02:08 PM
Table of Contents
Team India: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में अपना साल 2026-27 का इंटरनेशनल कैलेंडर जारी किया है, जो कि काफी व्यस्त नजर आ रहा है।
इस शेड्यूल में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला भी शामिल है। वहीं, इस शेड्यूल के सामने आने के बाद टीम इंडिया (Team India) के दो खिलाड़ियों को कप्तान और उप कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है, जिसके कंधों पर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 5-0 की सीरीज जिताने की जिम्मेदारी होगी।
26 साल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान
भारतीय टीम (Team India) के 26 वर्षींय खिलाड़ी शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। गिल को रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद से टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अभी तक उनका यह सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
गिल ने इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टीम इंडिया (Team India) की टेस्ट कमान संभाली थी। इस दौरे पर भारत श्रृंखला को 2-2 से ड्रॉ करने में सफल रहा था। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम इंडिया (Team India) ने 2-0 की शानदार जीत दर्ज की।
लेकिन इसके बाद गिल की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में 0-2 की क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। अब ऐसे में गिल के कंधों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 5-0 की शानदार जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
ये खिलाड़ी बनेगा Team India का उप कप्तान
जहां टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल कप्तान होंगे तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप कप्तान का पदभार सौंपा जाएगा। पंत को गिल के साथ ही टीम इंडिया (Team India) का उप कप्तान नियुक्त किया गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला में ऋषभ पंत के बल्ले से कई शानदार पारियों की उम्मीद भी प्रशंसकों को होगी।
बता दें कि, पंत ने भारत के लिए साल 2025 में कुल 7 टेस्ट खेले थे, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 48.38 की दमदार औसत से 629 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। पंत यही फॉर्म कंगारुओं के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे और मुश्किल परिस्थितियों में वह कप्तान शुभमन गिल को सलाह देने का कार्य भी करेंगे।
इस दिन होगी सीरीज?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की सीरीज का अभी केवल शेड्यूल सामने आया है, लेकिन तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। साथ ही अभी तक यह भी कंफर्म नहीं है कि सीरीज के मैच किन-किन मैदानों पर खेले जाएंगे। लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी के अंत में श्रृंखला शुरू हो सकती है, जो कि फरवरी के अंत तक खेली जा सकती है।
बता दें कि, यह सीरीज भारत (Team India) के लिहाज से काफी अहम होने वाली है, क्योंकि अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल रहते हैं तो उनका आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर