ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद भारत की टीम में हुआ बड़े बदलाव, अब ये 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Published - 11 Jan 2026, 11:45 AM | Updated - 11 Jan 2026, 11:49 AM

Rishabh Pant

Rishabh Pant: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। पंत को वडोदरा वनडे मैच से पहले नेट्स में अभ्यास के दौरान दाहिनी तरफ गेंद लगी थी, जिसके बाद फिजियो ने उनकी जांच की और पाया कि उनकी दाहिनी ओर खिंचाव के साथ आंतरिक तिरछी मांसपेशी में चोट लगी है।

अब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के चोटिल होने के बाद भारत की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। अब पंत के बाहर होने के बाद इन 15 खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिली है।

Rishabh Pant हुए चोटिल!

ब्लैककैप्स के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। शनिवार सुबह पंत थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे कि तभी एक गेंद उनकी दाहिनी पसली पर जा लगी थी। पंत (Rishabh Pant) को चोट लगने के बाद वह दर्द से कराह रहे थे तो इसी बीच टीम के सहायक स्टाफ भी तुरंत के उनके पास पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया।

पंत (Rishabh Pant) को चोट लगने के बाद फिजियो भी तुरंत पहुंचे और उन्होंने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दर्द को बढ़ता देख उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए भेज दिया गया, जहां पर पाया गया कि दाहिनी ओर खिंचाव के साथ आंतरिक तिरछी मांसपेशी में चोट लगी है।

ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस?

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के चोटिल होकर वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद दो विकेटकीपर बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ये दो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और ध्रुव जुरेल हैं। जहां ईशान को लंबे समय बाद टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में चुना है तो ध्रुव जुरेल पिछली वनडे सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे।

हालांकि, रिप्लेस करने वाले खिलाड़ी की दौड़ में ध्रुव जुरेल का नाम सबसे आगे चल रहा है, क्योंकि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स भी काफी जबरदस्त है। इसलिए जुरेल को रिप्लेसमेंट का पहला विकल्प माना जा रहा है।

कौन हैं दुनिया का ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज? टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बताया नाम

विजय हजारे में जुरेल का प्रदर्शन

भारतीय घरेलू प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। जुरेल ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए 7 मैचों की 7 पारियों में 93 की शानदार औसत के साथ 558 रन बनाए थे। इस दौरान जुरेल के बल्ले से 2 शतक और चार अर्धशतक निकले थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 122.90 का था, जो उन्हें इस प्रारूप में खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।

बता दें कि, जुरेल भारत के लिए टी20 और टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वनडे प्रारूप में आजमाया नहीं गया है। जबकि उन्हें अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी चुना जाता है तो फिर वहां भी वह बेंच पर ही नजर आएंगे, जबकि केएल राहुल प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, वडोदरा मैच शुरू होने से पहले चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत

Tagged:

indian cricket team team india rishabh pant Dhruv Jurel INDIA VS NEW ZEALAND
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के सामने बल्लेबाजी करते समय

558 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com